ड्रॉ हुए फाइनल ने जम्मू-कश्मीर को कैसे बना दिया रणजी ट्रॉफी चैंपियन, जानें नियम

ड्रॉ हुए फाइनल ने जम्मू-कश्मीर को कैसे बना दिया रणजी ट्रॉफी चैंपियन, जानें नियम


होमखेलक्रिकेट

ड्रॉ हुए फाइनल ने जम्मू-कश्मीर को कैसे बना दिया रणजी चैंपियन, जानें नियम

Last Updated:

EXPLAINED: 67 साल के लंबे इंतजार के बाद जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. कर्नाटक के खिलाफ खेला गया फाइनल मुकाबला पांचवें दिन ड्रॉ पर समाप्त हुआ, जिसके बाद ‘पहली पारी की बढ़त’ के नियम के तहत जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित किया गया. टीम ने पहली पारी में 584 रन बनाकर कर्नाटक (293 रन) पर 291 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी. कप्तान पारस डोगरा के नेतृत्व में मिली इस ऐतिहासिक जीत ने रियासत के क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है, जिसके लिए टीम को 5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली.

Zoom

जम्मू कश्मीर को इस नियम के तहत चैंपियन घोषित किया गया.

नई दिल्ली. भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में 28 फरवरी 2026 की तारीख सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई. दशकों का इंतजार, अनगिनत संघर्ष और मैदान पर बहाया गया पसीना आखिरकार रंग लाया. जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले में दिग्गज टीम कर्नाटक को पछाड़कर पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है. 67 साल के लंबे सफर के बाद मिली यह जीत जम्मू कश्मीर के क्रिकेट में टॉनिक का काम करेगी. विजेता बनने पर जम्मू कश्मीर को बीसीसीआई की ओर से 5 करोड़ प्राइज मनी दी गई वहीं राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चैंपियन खिलाड़ियों के लिए 2 करोड़ इनाम देने का ऐलान किया.

जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच हुबली में खेला गया यह खिताबी मुकाबला पांचवें और अंतिम दिन ड्रॉ पर समाप्त हुआ. हालांकि, रणजी ट्रॉफी के नियमों के अनुसार, नॉकआउट मुकाबलों में नतीजा न निकलने पर पहली पारी की बढ़त (First Innings Lead) को जीत का आधार माना जाता है. जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 291 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी, जो अंततः उनकी खिताबी जीत का मुख्य कारण बनी.

जम्मू कश्मीर को इस नियम के तहत चैंपियन घोषित किया गया.





Source link