बोत्सवाना से 8 नहीं, बल्कि 9 चीते भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। यह फ्लाइट से ग्वालियर पहुंचेंगे फिर इन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे कूनो नेशनल पार्क लाया जाएगा। बता दें बोत्सवाना से पहले 8 चीते (6 मादा, 2 नर) आने थे, जबकि शुक्रवार को 9 चीते (6 मादा, 3 नर) भारत रवाना किए गए। खुशखबरी यह भी है कि मादा चीता गामिनी ने 3 नहीं, बल्कि 4 शावकों को जन्म दिया था। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने पुष्टि की कि 18 फरवरी को जन्मा चौथा शावक भी फील्ड स्टाफ को दिखाई दे गया है। घनी झाड़ियों के कारण वह पहले नजर नहीं आया था। चारों शावक स्वस्थ हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय वन मंत्री और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आने की संभावना है। शुक्रवार को चंबल संभाग के कमिश्नर सुरेश कुमार ने हेलीपेड और बाड़ों का निरीक्षण किया। ज्वाला गर्भवती: देश में चीतों की संख्या जल्द होगी 50 पार
आठ नए चीतों और गामिनी के चौथे शावक के जुड़ने से कूनो में कुल 45 चीते हो जाएंगे। पूरे देश में इनकी संख्या 48 पहुंचेगी। ज्वाला भी गर्भवती है, इसलिए आने वाले समय में यह आंकड़ा 50 से ऊपर जा सकता है।
Source link