न्यू डस्टर से लेकर कुशाक फेसलिफ्ट तक, मार्च 2026 में एंट्री मारेंगी ये 4 नई SUV

न्यू डस्टर से लेकर कुशाक फेसलिफ्ट तक, मार्च 2026 में एंट्री मारेंगी ये 4 नई SUV


Upcoming Cars in March 2026: इंडियन ऑटो मार्केट के अंदर मार्च 2026 में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च होने वाले हैं. इसमें इलेक्ट्रिक और आईसीई दोनों मॉडल्स शामिल हैं. इस महीने नई Renault Duster का कमबैक, Toyota Urban Cruiser Ebella इलेक्ट्रिक की एंट्री, Skoda Kushaq Facelift का अपडेटेड वर्जन और Nissan Tekton की एंट्री.

ये 4 नई SUVs मार्केट में कंपटीशन को और बढ़ा देंगी. अपने डिजाइन, फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के मामले में इन गाड़ियों का मुकाबला क्रेटा, सेल्टोस, ग्रैंड विटारा जैसे मॉडल्स से होने वाला है. आइए, जानते हैं कि आने वाले दिनों में एंट्री को तैयार इन गाड़ियों में क्या कुछ देखने को मिलेगा. साथ ही इनकी संभालित कीमत भी जानेंगे.

New Renault Duster

सबसे पहले नई रेनो डस्टर की बात करते हैं. ये कार 2022 में बंद हुई थी, लेकिन अब थर्ड-जेनरेशन मॉडल के साथ 17 मार्च को भारत में लॉन्च हो रही है. एक्सपेक्टेड प्राइस ₹10.50 लाख से ₹21 लाख (एक्स-शोरूम) तक है. प्री-बुकिंग्स ₹21,000 में शुरू हो चुकी हैं और डिलीवरी अप्रैल से होगी. नई Duster का डिजाइन रग्ड और मॉडर्न है.

इंजन ऑप्शंस में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल (100 PS, 160 Nm), 1.3-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल (163 PS) और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड E-Tech 160 (बाद में लॉन्च) शामिल हैं. गियरबॉक्स में 6-स्पीड मैनुअल और DCT ऑप्शन है. फीचर्स में डुअल स्क्रीन्स, पैनोरमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा होंगे. ये Creta, Seltos, Grand Vitara जैसे कॉम्पिटिटर्स को चैलेंज करेगी. इसका रिटर्न SUV सेगमेंट में नई जान फूंक सकता है.

Toyota Urban Cruiser Ebella

ये टोयोटा की भारत में पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV है, जो जनवरी 2026 में लॉन्च हुई लेकिन मार्च में फुल प्राइस अनाउंसमेंट और डिलीवरी शुरू हो सकती है. ये Maruti e-Vitara पर आधारित है, लेकिन Toyota ब्रांडिंग के साथ आएगी. बैटरी ऑप्शंस में 49 kWh (लगभग 440 km रेंज) और 61 kWh (543 km ARAI रेंज) शामिल है. पावर 128 kW (174 PS) तक है और टॉर्क 189 Nm है.

डिजाइन में हैमरहेड फ्रंट, फ्यूचरिस्टिक लुक, डुअल-टोन कलर्स हैं. फीचर्स में 10.1-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, 10.25-इंच टचस्क्रीन, i-CONNECT, वेंटिलेटेड सीट्स, JBL साउंड, लेवल-2 ADAS, 7 एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा है. प्राइस ₹16 लाख से लेकर ₹25 लाख तक एक्सपेक्टेड है. ये Creta Electric, MG ZS EV जैसी कारों से मुकाबला करेगी. टोयोटा की रिलायबिलिटी और ईवी टेक्नोलॉजी इसे आकर्षक बनाती है.

Skoda Kushaq Facelift

ये भी मार्च 2026 में डिलीवरी शुरू करेगी. प्रोडक्शन चाकन प्लांट में शुरू हो चुका है, प्री-बुकिंग्स ₹15,000 में हो रही है. अपडेटेड डिजाइन में नया ग्रिल, इल्यूमिनेटेड लोगो शामिल है. इंटीरियर में पैनोरमिक सनरूफ, रियर-सीट मसाज फंक्शन (सेगमेंट-फर्स्ट), 10.1-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और Ai कंपेनियन है. इंजन वही 1.0 TSI (115 PS) और 1.5 TSI (150 PS) है, लेकिन 1.0 के साथ नया 8-स्पीड TC ऑटोमैटिक जोड़ा गया है. रियर डिस्क ब्रेक्स, 5-स्टार सेफ्टी इसे खास बनाते हैं. प्राइस ₹11-19 लाख के बीच एक्सपेक्टेड है.

Nissan Tekton

ये Nissan की नई C-SUV है, जो रेनो डस्टर पर बेस्ड होगी. इसे मार्च में अनवील या लॉन्च कर दिया जाएगा. प्राइस ₹11-18 लाख के बीच एक्सपेक्टेड हैं. टर्बो पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ऑप्शन मिलेंगे. डिजाइन में कमांडिंग स्टांस, रियर लाइटबार और बोल्ड एसयूव DNA शामिल है. ये वन कार वन वर्ल्ड स्ट्रेटजी के तहत Nissan के भारत में रिवाइवल का बड़ा हिस्सा है. ये चारों कारें मार्च 2026 में भारतीय बाजार को नई ऊर्जा देंगी.



Source link