पत्नी का आरोप- मारपीट कर, बच्चे साथ ले गया: शिवपुरी में एसपी से शिकायत; बोली- सास ने मुझे बेचने की कोशिश की – Shivpuri News

पत्नी का आरोप- मारपीट कर, बच्चे साथ ले गया:  शिवपुरी में एसपी से शिकायत; बोली- सास ने मुझे बेचने की कोशिश की – Shivpuri News




शिवपुरी जिले में पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद पुलिस तक पहुंच गया है। पत्नी ने पति और सास पर मारपीट कर तीन नाबालिग बच्चों को जबरन ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं, पति ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए पत्नी पर घर छोड़कर अन्य व्यक्ति के साथ रहने का पलटवार किया है। बैतूल निवासी मंगलवती आदिवासी ने बताया कि उसका विवाह सात वर्ष पूर्व ग्राम नीमडाडा, थाना देहात के सुनील आदिवासी से हुआ था। उनके तीन बच्चे प्रिंस (6), प्रियल (4) और रिया (2) हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति शराब का आदी है और अक्सर मारपीट करता था। उसने यह भी आरोप लगाया कि पति के अपनी मामा की बेटी से संबंध हैं और विरोध करने पर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मंगलवती के अनुसार, 26 फरवरी 2026 को दोपहर में उसके पति और सास घर आए। उन्होंने मारपीट की और तीनों बच्चों को जबरन अपने साथ ले गए। महिला ने आशंका व्यक्त की है कि बच्चों के साथ गलत व्यवहार हो सकता है। महिला ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि जब उसका पति अपनी मामा की बेटी के साथ चला गया था, तब उसकी सास ने उसे एक पंजाबी व्यक्ति को बेचने की कोशिश की थी, जिसके कारण उसे घर छोड़ना पड़ा। इस मामले में पति सुनील आदिवासी ने पत्नी के सभी आरोपों को गलत बताया। उसका कहना है कि पत्नी स्वयं उसे छोड़कर बच्चों के साथ चली गई थी और इस दौरान उसका एक्सीडेंट भी हुआ था। पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी खरई गांव के हरवीर जाटव नामक व्यक्ति के साथ रहने लगी थी और उसके पहले भी अन्य लोगों से संबंध रहे हैं। महिला ने पुलिस अधीक्षक से पति और सास के खिलाफ कार्रवाई करने और बच्चों को उसकी सुपुर्दगी में दिलाने की मांग की है।



Source link