बरेठा घाट की टर्निंग पर ट्रक पलटा, फंसे रहे वाहन चालक – Betul News

बरेठा घाट की टर्निंग पर ट्रक पलटा, फंसे रहे वाहन चालक – Betul News




भास्कर संवाददाता | बैतूल बरेठा घाट की अंतिम और सबसे खतरनाक टर्निंग पर एक बार फिर एक ट्रक पलट गया। स्टील की चादर के रोल लेकर इटारसी की ओर जा रहा यह ट्रक शुक्रवार सुबह पलट गया। इस ट्रक के टर्निंग पर पलटने से जाम लग गया। काफी देर तक वाहन चालक परेशान होते रहे। आखिरकार बगल से जैसे- तैसे वाहनों के निकालने का रास्ता बनाया गया। दोपहर में ट्रक को जब क्रेन से ले जाया गया तब ट्रैफिक सुचारू हुआ। ज्ञात हो कि इटारसी से बैतूल तक 72 किलोमीटर फोरलेन में से 51 किलोमीटर सड़क ही बनी है। लेकिन 21 किलोमीटर सड़क का काम नहीं हो पा रहा है। फोरलेन का बरेठा घाट समेत 21 किलोमीटर सड़क का हिस्सा हाईकोर्ट के स्टे के कारण अभी बना नहीं है। इस हिस्से में काम नहीं हुआ है। आए दिन यहां पर ट्रक पलट रहे हैं। एनएचएआई ने पूर्व में बरेठा घाट की उन दो संकरी टर्निंग को चौड़ा करने की प्लानिंग की थी। लेकिन बाद में 2 करोड़ 99 लाख के प्रोजेक्ट पर काम किया गया, लेकिन इन टर्निंग को चौड़ा नहीं किया गया। इसी टर्निंग पर यह ट्रक पलटा है। ^हाईकोर्ट के स्टे के कारण हम बरेठा घाट में काम नहीं करवा रहे हैं। बरेठा घाट की सड़क के मोड़ 10 मीटर से चौड़े हैं। टर्निंग और मोड़ संकरे होने के कारण ऐसा होना संभव नहीं है, कोई अन्य कारण वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का रहा होगा। – मनीष मीना, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई



Source link