Last Updated:
PAK vs SL Live Cricket Score And Updates: पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में आमने सामने हैं. पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान को सिर्फ जीत ही नहीं ब…और पढ़ें
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका सुपर 8 मैच लाइव स्कोर अपडेट.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज पल्लेकेले के मैदान पर एक हाई-वोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है. पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं. सलमान अली आगा की कप्तानी वाली ‘मेन इन ग्रीन’ के लिए यह महज एक मैच नहीं, बल्कि सेमीफाइनल में पहुंचने की आखिरी और सबसे कठिन परीक्षा है. इंग्लैंड के हाथों न्यूजीलैंड की हार ने पाकिस्तान के लिए उम्मीदों की एक खिड़की तो खोली है, लेकिन सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के लिए उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि एक ‘विशाल जीत’ दर्ज करनी होगी.
February 28, 202618:21 IST
PAK vs SL LIVE Score: कैसा है पिच का मिजाज, पेसर्स या स्पिनर्स किसका चलेगा जादू?
PAK vs SL Live Score And Updates: पल्लेकेले की पिच और परिस्थितियां पाकिस्तान के सेमीफाइनल मिशन को और चुनौतीपूर्ण बना सकती हैं. श्रीलंका बनाम पाकिस्तान मुकाबला उसी सतह पर खेला जाएगा, जिस पर इंग्लैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी. कैंडी में पिछले एक हफ्ते से मौसम शुष्क रहा है, जिससे पिच के व्यवहार में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी, जो ‘पावरप्ले’ के स्कोर को प्रभावित कर सकती है. चूंकि श्रीलंका की पिचें भारत के मुकाबले धीमी होती हैं, इसलिए यहां बड़े अंतर से जीत दर्ज करना कठिन होगा. पाकिस्तान को अगर 64+ रनों से जीतना है, तो उनके गेंदबाजों को शुरुआती विकेट चटकाने होंगे और बल्लेबाजों को धीमी गति के अनुकूल ढलना होगा.
February 28, 202618:17 IST
PAK vs SL LIVE Score: पाकिस्तान कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा?
PAK vs SL Live Score And Updates: पाकिस्तान के लिए पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल की राह किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. समीकरण साफ है. अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाता है, तो उसे कम से कम 64 रनों के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. वहीं, 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्हें 40 गेंदें शेष रहते (करीब 13.2 ओवर में) मैच खत्म करना होगा. हालांकि पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में नामीबिया के खिलाफ 102 रनों की बड़ी जीत दर्ज की है, लेकिन श्रीलंका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ बड़े मंच पर उसे दोहराना सलमान अली आगा की टीम के लिए असली चुनौती होगी.
February 28, 202618:15 IST
नमस्कार
न्यूज 18 हिंदी ऑनलाइन में आपका स्वागत है. पाकिस्तान और श्रीलंका की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मैच में आज आमने सामने हैं. यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान की टीम के लिए यह मैच बेहद अहम है. इस मैच को बड़े अंतर से जीतकर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकता है. इस मुकाबले से जुड़ी पल पल की अपडेट के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.