बिछरहटा में दिनदहाड़े 95 हजार की चोरी: सूने घर का ताला तोड़कर वारदात, रात में जांच करने पहुंची पुलिस – Mauganj News

बिछरहटा में दिनदहाड़े 95 हजार की चोरी:  सूने घर का ताला तोड़कर वारदात, रात में जांच करने पहुंची पुलिस – Mauganj News




मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिछरहटा में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर लगभग 95 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी चुरा ली। इस घटना से ग्रामीणों में रोष है और वे पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पीड़ित मंगलेश्वर प्रसाद केवट (32), निवासी ग्राम बिछरहटा, शाहपुर थाना, ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे घर में ताला लगाकर ऑटो लेकर स्कूल चले गए थे। दोपहर लगभग 1 बजे के आसपास अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। शाम को उनके भाई शियम्बर केवट ने फोन कर उन्हें घर का ताला टूटने की सूचना दी। घर पहुंचने पर मंगलेश्वर प्रसाद ने देखा कि आलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। चोर लगभग 60 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, जिनमें 12 मनचली, एक छोटा लॉकेट, चांदी का हाफ सेट, कान का सुई-धागा और दो जोड़ी पायल शामिल हैं, तथा लगभग 35 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। कुल मिलाकर करीब 95 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। उनके भाइयों के कमरों के ताले भी टूटे मिले हैं, जिनकी जांच जारी है। पीड़ित मंगलेश्वर प्रसाद ने गांव के दो व्यक्तियों पर संदेह व्यक्त किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(3) व 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस दिन में पहुंचने के बजाय रात में देर से पहुंची। उनका यह भी कहना है कि वे थाना प्रभारी अजय खोबरागड़े से संपर्क नहीं कर पाए। ग्रामीण जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।



Source link