भोपाल में एम्स से निकाले गए कर्मचारी ने सुसाइड किया: भाई का आरोप- सुपरवाइजर प्रताड़ित करता था, काम में कमी बताकर निकलवा दिया था – Bhopal News

भोपाल में एम्स से निकाले गए कर्मचारी ने सुसाइड किया:  भाई का आरोप- सुपरवाइजर प्रताड़ित करता था, काम में कमी बताकर निकलवा दिया था – Bhopal News


भोपाल के हनुमानगंज इलाके में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह एम्स अस्पताल में बतौर सफाईकर्मी (आउट सोर्स) जॉब करता था। दो महीने पहले उसके नौकरी से निकाल दिया गया था। परिजनों का आरोप है कि व्यक्तिगत कारणों के चलते उसका एक सुपरवाइजर

.

जितेंद्र कीर पिता रमेश कीर (36) निवासी फूटा मकबरा शुक्रवार रात को शराब पीने के बाद घर लौटा था। देर रात अपने कमरे में सोने चला गया। तड़के परिजनों ने उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा।

उसने पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। शनिवार की दोपहर को पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। पुलिस को कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

भाई बोला- सुपरवाइजर ने प्रताड़ित किया

मृतक के भाई आशीष ने बताया कि भैया को सुपरवाइजर प्रताड़ित करता था। काम में कमियां निकालकर उन्हें बदनाम किया, साजिश के तहत उन्हें नौकरी से निकलवा दिया। इससे तनाव में आकर भैया शराब अधिक पीने लगे थे। नशे में उनका भाभी से भी विवाद होने लगा था।

नाराज भाभी ने चार दिन पहले घर छोड़ दिया था। वे बच्चों को लेकर मायके चली गई। भैया का शव भाभी की साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की सभी एंगल पर जांच की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें…

भोपाल एम्स प्रोफेसर की मौत..24 दिन से वेंटिलेटर पर थी

भोपाल एम्स के इमरजेंसी एवं ट्रॉमा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रश्मि वर्मा की 24 दिन बाद सोमवार को मौत हो गई। 11 दिसंबर को आत्महत्या का प्रयास करने के बाद से वे एम्स के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link