Last Updated:
Kachnar ke Fayde: विंध्य क्षेत्र में आसानी से मिलने वाला कचनार का पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है और आयुर्वेद में वर्षों से उपयोग होता आ रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार यह लीवर संबंधी समस्याओं, सूजन और शरीर में बनने वाली गांठों में लाभकारी हो सकता है. इसके फूल, पत्ते और छाल का उपयोग खांसी, दांत दर्द और मुंह के छालों में भी किया जाता है. कचनार को खून साफ करने और त्वचा रोगों में सहायक माना गया है. हालांकि आयुर्वेद विशेषज्ञ सही मात्रा और चिकित्सकीय सलाह के साथ ही इसके सेवन की सलाह देते हैं.
Kachnar Health Benefits: मध्यप्रदेश के विंध्य इलाके में कचनार का पेड़ आसानी से नजर आ जाता है. दिल के आकार के पत्ते और गुलाबी-सफेद फूल इसकी पहचान हैं. इसका वैज्ञानिक नाम Bauhinia variegata है. आयुर्वेद में इसे लंबे समय से कई बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता रहा है.
लीवर और गांठ की समस्या में मददगार
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. आर.पी. परौहा बताते हैं कि कचनार लीवर संबंधी दिक्कतों और शरीर में बनने वाली गांठों में फायदेमंद माना जाता है. इसके पत्तों का साग नियमित खाने से लाभ मिल सकता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करते हैं.
खांसी और दांत दर्द में घरेलू नुस्खा
अगर पुरानी खांसी परेशान कर रही हो, तो लाल कचनार के फूल का काढ़ा बनाकर करीब 20 मिली मात्रा में लेने से आराम मिल सकता है. दांत दर्द के लिए इसके सूखे तने की राख को मंजन की तरह इस्तेमाल किया जाता है. वहीं छाल और फूल का काढ़ा बनाकर कुल्ला करने से मुंह के छालों में राहत मिलती है.
खून की सफाई और त्वचा रोगों में लाभ
कचनार की छाल या फूल का काढ़ा ठंडा कर उसमें शहद मिलाकर दिन में दो बार लेने से रक्त शुद्धि में मदद मिलती है. फोड़े-फुंसी या मुंहासे होने पर इसके पत्तों का लेप लगाने से आराम मिलता है. गांवों में आज भी लोग इसे घरेलू इलाज के तौर पर इस्तेमाल करते हैं.
विशेषज्ञ की सलाह जरूरी
डॉ. परौहा का कहना है कि प्राकृतिक औषधियां असरदार जरूर होती हैं, लेकिन सही मात्रा और तरीका बहुत जरूरी है. इसलिए किसी भी बीमारी में खुद इलाज करने के बजाय विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर रहता है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें