सिंह राशि वालों आज दुर्घटना का है खतरा, पति-पत्नी के बीच संबंध होंगे मधुर,पढ़े

सिंह राशि वालों आज दुर्घटना का है खतरा, पति-पत्नी के बीच संबंध होंगे मधुर,पढ़े


होमastro

सिंह राशि वालों आज दुर्घटना का है खतरा, पति-पत्नी के बीच संबंध होंगे मधुर,पढ़े

Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal, Today Leo Horoscope: आज छठे भाव में चंद्रमा की स्थिति सिंह राशि के जातकों को शारीरिक नुकसान का संकेत दे रही है. विशेष रूप से जल तत्व से जुड़े स्थानों नदी, तालाब या अन्य जल स्रोतों के पास जाने से बचना बेहतर रहेगा. दुर्घटना या परेशानी की आशंका है. ऐसे में सिंह राशि के जातकों को आज अनावश्यक यात्रा या पानी वाली जगहों से दूर रहना चाहिए. 

Aaj ka Singh Rashifal 28 February 2026, Today Leo Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज 28 फरवरी 2026 शनिवार को सिंह राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है. आज पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. ग्रहों की स्थिति के मुताबिक चंद्रमा छठे भाव में स्थित है और कर्क राशि उदित हो रही है. ऐसे में आज का दिन थोड़ा सतर्क रहने का संकेत दे रहा है.

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, ग्रहों की ये स्थिति शारीरिक नुकसान का संकेत दे रही है. विशेष रूप से जल तत्व से जुड़े स्थानों नदी, तालाब या अन्य जल स्रोतों के पास जाने से बचना बेहतर रहेगा. दुर्घटना या परेशानी की आशंका है. ऐसे में सिंह राशि के जातकों को आज अनावश्यक यात्रा या पानी वाली जगहों से दूर रहना चाहिए.  साथ ही आज के दिन किसी भी प्रकार का नशा करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है.

सिंह राशि करियर राशिफल
करियर के लिहाज से आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा सावधानी भरा है. कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपको प्रलोभन दे सकता है, लेकिन इस लालच में आना आगे चलकर नुकसान दे सकता है. इसलिए जहां हैं, वहीं टिके रहना बेहतर रहेगा. फिलहाल स्थान परिवर्तन के योग नहीं बन रहे हैं. वहीं विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा संकेत दे रहा है. गुरु ग्रह पांचवें भाव में होकर सफलता के योग बना रहा है. जो काम लंबे समय से सोच रहे थे, उन्हें शुरू करने का यह सही समय है. नई योजना या प्रोजेक्ट में हाथ डालना लाभकारी रहेगा.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद रह सकता है. बीते दिन की तुलना में व्यापार में सुधार होगा और आमदनी भी अच्छी रहेगी. हालांकि रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना आज नहीं दिख रही है. निवेश के मामले में आज सावधानी जरूरी है. चंद्रमा की स्थिति के कारण निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति बन सकती है. ऐसे में जल्दबाजी में किया गया निवेश नुकसान दे सकता है. धोखा मिलने की भी आशंका है, इसलिए सोच-समझकर ही कदम उठाएं.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा. किसी बड़ी बीमारी या परेशानी के योग नहीं हैं. आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे और दिनभर एक्टिव रहेंगे. हालांकि मौसम में बदलाव को देखते हुए खानपान पर नियंत्रण रखना जरूरी है. विशेष रूप से मीठी, मैदा से बनी चीजों या सफेद चीजों दूरी बनाए रखें.

लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे और आपसी समझ बढ़ेगी. घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा. हालांकि लव लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. किसी छोटी बात को लेकर विवाद हो सकता है, जिससे रिश्ते में तनाव आ सकता है. इसलिए बातचीत में संयम रखें. वहीं अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने के योग बन रहे हैं.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज 4 अंक सिंह राशि के लिए सबसे शुभ माना गया है. इसके अलावा 1, 8 और 9 अंक भी लाभकारी रहेंगे. किसी महत्वपूर्ण कार्य, वाहन नंबर या अन्य चुनाव में इन अंकों का उपयोग करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज के दिन सिंह राशि के जातकों को नदी, तालाब, कुएं या अन्य जल स्रोतों के पास जाने से बचना चाहिए. ठंडी चीजों और नशे से दूरी बनाए रखें. भगवान शिव की पूजा करना, खासतौर पर माथे पर चंद्रमा धारण करने वाले शिव के स्वरूप का ध्यान, पूजन, अभिषेक करना आज शुभ फल देगा.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link