पलासिया पुलिस ने 1 किलो 24 ग्राम गांजे के साथ शुक्रवार को एक बदमाश को पकड़ा। पुलिस जब उसे पकड़ने पहुंची तो वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। वह सस्ते दाम में गांजा खरीदकर इंदौर में नशे के आदी लोगों को महंगे दामों में सप्लाई करता था। आरोपी आदतन अपराधी और उसके पहले के भी रिकॉर्ड है। अब पुलिस उससे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। पलासिया पुलिस के मुताबिक पुलिस टीम अलग-अलग इलाकों में संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इस दौरान खजराना सर्विस रोड पर टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया, जिसकी गतिविधि भी संदिग्ध थी। टीम ने उसका पीछा कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय कैथवास (25) निवासी बिनोबा नगर इंदौर का होना बताया। उसकी तलाशी लेने पर पुलिस को 1 किलो 24 ग्राम गांजा मिला। टीम ने गांजा और उसकी बाइक जब्त कर आगामी कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि ज्यादा पैसा कमाने के लिए वह सस्ते दाम में गांजा खरीदकर लाता और इंदौर में नशा के आदी लोगों को महंगे दामों में सप्लाई करता था। उसने आसपास के सप्लायर के बारे में भी जानकारी दी, जिसके नेटवर्क के बारे में पुलिस पता लगा रही है। आरोपी आदतन अपराधी है और उसके पहले के भी आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस ने आरोपी से गांजा और बाइक मिलाकर दो लाख रुपए का माल जब्त किया है।
Source link