4X4 इंजन, 6 एयरबैग और एडवांस फीचर्स! ये हैं सबसे बेस्ट ऑफरोडिंग SUV

4X4 इंजन, 6 एयरबैग और एडवांस फीचर्स! ये हैं सबसे बेस्ट ऑफरोडिंग SUV


पहाड़ी इलाके, रेगिस्तानी रेत, कीचड़ भरे रास्ते और बरसाती जंगलों में चलने के लिए एक बेहतर ऑफरोडिंग कार की जरूरत होती है. ऑफरोडिंग एक ऐसा एडवेंचर है जो न केवल रोमांच प्रदान करता है बल्कि वाहन की मजबूती, ग्राउंड क्लियरेंस और 4×4 क्षमता को भी टेस्ट करता है. भारत में उपलब्ध कई एसयूवी और ऑफरोडर वाहनों में से महिंद्रा थार, फोर्स गुरखा और मारुति सुजुकी जिम्नी सबसे पॉपुलर हैं.

ये SUVs अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, एडवांस ऑफरोड फीचर्स और किफायती कीमत के कारण ऑफरोडिंग लवर्स की पहली पसंद बने हुए हैं. इस आर्टिकल में हम इन तीनों कारों पर विस्तार से चर्चा करेंगे. अगर आप आने वाले में दिनों एक ऑफरोड कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इनकी कीमत और खासियत के साथ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन डिटेल पर एक नजर डाल लीजिए.

Mahindra Thar

सबसे पहले महिंद्रा थार की बात करते हैं. महिंद्रा थार भारत की सबसे आइकॉनिक ऑफरोडर कारों में से एक है, जो जीप की क्लासिक डिजाइन से इंस्पायर्ड है. इसे 2.0-लीटर mStallion पेट्रोल इंजन (150 hp) और 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन (130 hp) के साथ 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.

इसमें 226 मिमी का ग्राउंड क्लियरेंस, 41.8 डिग्री का अप्रोच एंगल, 36.8 डिग्री का डिपार्चर एंगल और 27 डिग्री का रैंपओवर एंगल है. 4×4 सिस्टम में लो-रेंज गियरबॉक्स, मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल और ब्रेक-बेस्ड ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल हैं, जो चट्टानी रास्तों, कीचड़ और पानी में आसानी से पार करने में मदद करते हैं. थार की लैडर-फ्रेम चेसिस और सॉलिड एक्सल सेटअप इसे बेहद टिकाऊ बनाते हैं.

इंटीरियर में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और सेफ्टी फीचर्स जैसे ABS, EBD, हिल डिसेंट कंट्रोल और 6 एयरबैग्स हैं. कीमत की बात करें तो एक्स-शोरूम प्राइस 9.99 लाख से 17.60 लाख रुपये तक है. ऑफरोडिंग में थार की लोकप्रियता का कारण इसकी कस्टमाइजेशन ऑप्शंस हैं, जैसे हार्ड टॉप, सॉफ्ट टॉप या कन्वर्टिबल. हालांकि, शहर में ड्राइविंग के लिए ये थोड़ी असुविधाजनक हो सकती है.

Force Gurkha

अब फोर्स गुरखा पर नजर डालते हैं. फोर्स मोटर्स की ये कार एक सच्ची ऑफरोडर है, जो मर्सिडीज-बेंज जी-वैगन से प्रेरित डिजाइन रखती है. गुरखा में 2.6-लीटर FMTECH डीजल इंजन (91 hp) है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है. 233 मिमी ग्राउंड क्लियरेंस, 35 डिग्री अप्रोच एंगल, 37 डिग्री डिपार्चर एंगल और 29 डिग्री रैंपओवर एंगल के साथ इसकी ऑफरोडिंग क्षमताएं शानदार हैं.

फ्रंट और रियर मैकेनिकल डिफरेंशियल लॉक्स, स्नॉर्कल (जो 700 मिमी तक पानी में ड्राइविंग की अनुमति देता है) और 4×4 हाई/लो रेंज इसे एक्सट्रीम कंडीशंस के लिए परफेक्ट बनाते हैं. गुरखा की बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसी और इंडिपेंडेंट फ्रंट सस्पेंशन इसे रफ टेरेन पर स्टेबल रखते हैं. इंटीरियर सिंपल है, लेकिन फंक्शनल 7-इंच टचस्क्रीन, पावर विंडोज और डुअल एयरबैग्स जैसे बेसिक फीचर्स हैं.

कीमत 15.95 लाख रुपये से शुरू होती है. ऑफरोडिंग में गुरखा की ताकत इसकी ड्यूरेबिलिटी है. ये उन रास्तों पर जा सकती है जहां अन्य कारें फंस जाती हैं. हालांकि, कम पावर और 12-14 kmpl माइलेज के कारण हाईवे पर ये थोड़ी सुस्त लगती है. अगर आप एक कट्टर ऑफरोडर चाहते हैं जो लग्जरी से ज्यादा परफॉर्मेंस पर फोकस करता हो, तो गुरखा परफेक्ट ऑप्शन है.

Maruti Suzuki Jimny

मारुति सुजुकी जिम्नी तीसरी कार है, जो एक कॉम्पैक्ट और एजाइल ऑफरोडर है. सुजुकी की ग्लोबल जिम्नी का भारतीय वर्जन 2023 में लॉन्च हुआ, जिसमें 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन (105 hp) है. ये 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. जिम्नी की ऑफरोडिंग ताकत इसकी लाइटवेट बॉडी (लैडर फ्रेम चेसिस), सॉलिड एक्सल्स और ऑलग्रिप प्रो 4×4 सिस्टम में है, जिसमें लो-रेंज ट्रांसफर गियर शामिल है. ग्राउंड क्लियरेंस 210 मिमी है, अप्रोच एंगल 37 डिग्री, डिपार्चर 49 डिग्री और रैंपओवर 28 डिग्री है.

यह संकरे ट्रेल्स और टाइट टर्न्स में आसानी से मैन्यूवर कर सकती है. फीचर्स में 9-इंच टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और 6 एयरबैग्स हैं. कीमत 12.31 लाख से 14.95 लाख रुपये तक है, जो इसे किफायती बनाती है. माइलेज 16-17 kmpl है, जो शहर और ऑफरोड दोनों के लिए अच्छा है. जिम्नी की खासियत इसकी फन-टू-ड्राइव नेचर है. ये शुरुआती ऑफरोडर्स के लिए परफेक्ट है. हालांकि, 4-सीटर होने के कारण फैमिली के लिए स्पेस कम है. ऑफरोडिंग में जिम्नी की एजिलिटी इसे थार और गुरखा से अलग करती है.



Source link