इंदौर में बदमाशों ने ट्रेवलर के कांच तोड़े: देर रात किया हमला, 5 दिन में दूसरी घटना; नशे में वारदात की आशंका – Indore News

इंदौर में बदमाशों ने ट्रेवलर के कांच तोड़े:  देर रात किया हमला, 5 दिन में दूसरी घटना; नशे में वारदात की आशंका – Indore News




इंदौर में चेतन स्कूल के पास खड़ी एक ट्रेवलर गाड़ी के कांच बदमाशों ने चकनाचूर कर दिए। मामला रामानंद नगर में शनिवार रात करीब 2 बजे का है। गाड़ी मालिक जितेंद्र धारवा घर में सो रहे थे, तभी अचानक तेज आवाज से नींद खुली। बाहर आकर देखा तो ट्रेवलर के कांच टूटे पड़े थे। आसपास के लोग भी आवाज सुनकर घरों से बाहर निकल आए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। दूसरी बार बनाया निशाना हैरानी की बात यह है कि बदमाशों ने 5 दिन पहले भी जितेंद्र की टवेरा कार के कांच फोड़े थे। छत्रीपुरा, एरोड्रम और चंदन नगर इलाके में बदमाशों ने एक के बाद एक करीब दर्जनभर गाड़ियों के कांच तोड़ दिए थे। उस मामले में पुलिस ने धुव्र और सावन नाम के आरोपियों को पकड़ा था। कार्रवाई के बाद लोगों ने अफसरों का स्वागत कराया था। CCTV नहीं, नशे में वारदात की आशंका इस बार पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस CCTV फुटेज नहीं लगे हैं। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि बदमाश नशे में वारदात कर रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं ने रहवासियों में डर का माहौल बना दिया है। सवाल उठ रहा है कि जब पहले आरोपी पकड़े जा चुके है फिर वारदात हो गई। उन्होने पुलिस से सख्त कारवाई की मांग की है।



Source link