ईडन गार्डन्स में संजू सैमसन का तूफान, तोड़ डाला विराट कोहली का महारिकॉर्ड

ईडन गार्डन्स में संजू सैमसन का तूफान, तोड़ डाला विराट कोहली का महारिकॉर्ड


होमक्रिकेट

ईडन गार्डन्स में संजू सैमसन का तूफान, तोड़ डाला विराट कोहली का महारिकॉर्ड

Last Updated:

Sanju Samson broke Virat Kohli Record: संजू सेमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड के करो या मरो मुकाबले में 97 रन की नाबाद पारी खेलकर न सिर्फ भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी नाम कर लिया. इस पारी से उन्होंने विराट कोहली का भी एक बड़ा कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया. सैमसन टी20 वर्ल्ड कप मैच के रन चेज में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

Zoom

संजू सैमसन ने तोड़ा कोहली का महारिकॉर्ड.

नई दिल्ली. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी सुपर 8 मैच में वेस्टइंडीज को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. करो या मरो मुकाबले में टीम इंडिया ने 196 रन का रन चेज चार गेंदे रहते कर लिया, जो उसका इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ा सफल रन चेज भी है. कोलकाता के ईडेन गार्डन्स का मैदान गवाह बना संजू सैमसन की ऐतिहासिक नाबाद 97 रन की पारी का, जिसे भारतीय क्रिकेट में वर्षों तक याद रखा जाएगा. ओपनिंग करने आए सैमसन ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए एक छोर संभाले रखा और भारत को विजयी बनाकर ही लौटे. उनके बल्ले से विनिंग चौका आया. सैमसन ने यह मैच जिताकर भारत को सेमीफाइनल का टिकट तो दिलाया ही साथ ही उन्होंने विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ डाला.

टूटा कोहली का ये महारिकॉर्ड
सैमसन ने 50 गेंदों में 97 रन की नॉटआउट पारी खेली. उनकी इस पारी में 12 चौके और चार छक्के शामिल रहे. उन्होंने 194 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज के सभी गेंदबाजों का बखूबी सामना किया और भारत को जीत की दहलीज पार कराई. सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए रन चेज में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2022 में नाबाद 82 रन बनाए थे. विराट की यह पारी रन चेज करते हुए ही आई थी. इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ा. रोहित ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन चेज करते हुए नाबाद 79 रन बनाए थे.

सैमसन ने खेली रिकॉर्ड पारी.

टी20 वर्ल्ड कप में बनाया दूसरा बेस्ट स्कोर
संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड में दूसरा सबसे बेस्ट स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं. सुरेश रैना इस मामले में पहले नंबर पर हैं. रैना ने 2010 में 101 रन की पारी खेलकर इतिहास रचा था. वह इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे और अभी तक इकलौते भारतीय भी हैं. रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन बनाए थे.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link