ट्रक ने बाइकसवार दंपती को कुचला, 20 फीट तक घसीटा: पांढुर्णा में गुस्साई भीड़ ने आरटीओ वाहन में की तोड़फोड़; 3.30 घंटे तक हाईवे जाम – Pandhurna News

ट्रक ने बाइकसवार दंपती को कुचला, 20 फीट तक घसीटा:  पांढुर्णा में गुस्साई भीड़ ने आरटीओ वाहन में की तोड़फोड़; 3.30 घंटे तक हाईवे जाम – Pandhurna News




पांढुर्णा जिले के सतनूर बॉर्डर पर आरटीओ चेक पोस्ट के पास रविवार रात बाइक सवार पति-पत्नी को तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों करीब 20 फीट तक घसीटते गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन सुबह 8 बजे से रात साढ़े 11 बजे तक चला। गुस्साई भीड़ ने आरटीओ के सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की और आग लगाकर विरोध जताया। पुलिस की समझाइश के बाद चक्काजाम खुला। ड्राइवर फरार है और उसकी तलाश जारी है। देखिए तस्वीरें लोग बोले- हादसा चेक पोस्ट की वजह से हुआ सूचना मिलते ही जिले का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति संभाली। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसा आरटीओ चेक पोस्ट की वजह से हुआ। लोधीखेड़ा थाना प्रभारी एबी मर्सकोले के मुताबिक, मृतक पति-पत्नी गोद डोंगरी के निवासी थे। मृतक की पहचान ओमप्रकाश गोडबोले के रूप में हुई है। पूर्व विधायक ने भी जताया था चेकपोस्ट पर विरोध स्थानीय लोगों का आरोप है कि जांच के नाम पर आरटीओ वसूली करती है, जिससे वाहन रोकने पर बड़े वाहन तेज रफ्तार में भागते हैं और हादसे होते हैं। सौंसर के पूर्व विधायक अजय चौरे ने कुछ माह पहले ही इस चेक पोस्ट का विरोध किया था, लेकिन अवैध वसूली जारी है।



Source link