भारतीय पारी की वो 6 गेंद, जिसने तय की वेस्टइंडीज की हार, बना टर्निंग पॉइंट

भारतीय पारी की वो 6 गेंद, जिसने तय की वेस्टइंडीज की हार, बना टर्निंग पॉइंट


होमक्रिकेट

भारतीय पारी की वो 6 गेंद, जिसने तय की वेस्टइंडीज की हार, बना टर्निंग पॉइंट

Last Updated:

India vs West Indies Match Turning Point: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के रोमांचक सुपर-8 मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का स्कोर खड़ा किया था, उसके गेंदबाज इसे डिफेंड नहीं कर पाई.

Zoom

शमार जोसेफ के ओवर में बने 17 रन बना मैच का टर्निंग पॉइंट

नई दिल्ली: संजू सैमसन (97) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने सुपर-8 में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में भारतीय टीम को जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य मिला था. करो या मरो के इस मैच में भारत ने आखिरी ओवर में 4 गेंद रहते मुकाबले को जीता. वेस्टइंडीज की टीम ने मैच में टॉस हारने के बाद स्कोर को डिफेंड करते हुए टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन खराब गेंदबाजी के कारण उसने मैच को गंवा दिया.

मुकाबले के 12वें ओवर तक वेस्टइंडीज की टीम लगभग बराबरी पर थी, लेकिन इसके बाद 13वें ओवर में संजू और तिलक वर्मा ने मिलकर टीम इंडिया के लिए 17 रन बटोरे और मैच को वेस्टइंडीज से दूर कर दिया. टीम इंडिया के लिए पारी का यही ओवर सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. वेस्टइंडीज के लिए पारी का ये 13वां ओवर शमार जोसेफ ने किया था. जोसेफ के इस ओवर में चार चौके लगे थे. इस ओवर से पहले टीम इंडिया का स्कोर 12 ओवर में 103 रन पर तीन विकेट थे, लेकिन इसके बाद अगले में स्कोर 120 हो गया. इसके बाद फिर क्या था टीम इंडिया ने मैच से अपनी पकड़ को कमजोर नहीं होने दिया और अंत में जीत हासिल की.

संजू सैमसन अंत तक रहे नाबाद

वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली रोमांचक जीत में टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने वाले संजू सैमसन अंत तक नाबाद रहे. संजू सैमसन

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link