Last Updated:
T20 World cup Indian Team playing XI: भारतीय क्रिकेट टीम का आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में आखिरी सुपर-8 मैच वेस्टइंडीज के साथ है. दोनों टीमें इस मैच के लिए कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर उतर रही है. मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने अंतिम-11 में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का प्लेइंग इलेवन
कोलकाता: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अपने आखिरी सुपर-8 मैच में भारत की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दोनों टीमें इस मैच के लिए कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स के मैदान पर उतरी है. भारत और वेस्टइंडीज दोनों के लिए ये मुकाबला करो या मरो का है. इस मैच में जो भी टीम मैदान मारेगी उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा.
यही वजह है कि भारतीय टीम ने एक मजबूत प्लेइंग इलेवन चुनी है. हालांकि, अच्छी बात ये है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने दो बदलाव किए थे. प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल और संजू सैमसन की वापसी हुई थी. हालांकि, संजू बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन अक्षर पटेल ने जरूर प्रभावित किया. ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि इस वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह को सुनिश्चित करें.
वेस्टइंडीज की टीम में हुआ है एक बदलाव
भारत के खिलाफ करो या मरो के मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. कप्तान शाई होप ने अंतिम-11 में अकिल हुसैन को शामिल किया है. अकिल हुसैन को ब्रेंडन किंग की जगह खेलने का मौका मिला है. ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ मैदान पर उतर रही है. अकिल हुसैन गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी में भी अहम योगदान दे सकते हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग XI-
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें