‘आज पूरी टीम आक्रामक दिखेगी’, भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले को लेकर फैंस की राय

‘आज पूरी टीम आक्रामक दिखेगी’, भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले को लेकर फैंस की राय


होमखेलक्रिकेट

‘आज पूरी टीम आक्रामक दिखेगी’, भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले को लेकर फैंस की राय

Last Updated:

Public Opinion India vs West Indies Today T20 Match: आज भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 का महा मुकाबला होने वाला है, जिसमें जो टीम हारेगी, आज वह टीम सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी. मैच से पहले लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. आइए जानते हैं कि आम जनता के अनुसार, आज किस भारतीय बल्लेबाज के बैट से चौके-छक्कों की बरसात होगी.

मिर्जापुर: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और वेस्टइंडीज के बीच में आज मुकाबाला खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. लीग स्टेज में यह मैच बहुत महत्वपूर्ण है. ऐसे में आज हारने वाली टीम सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी. वहीं, जीतने वाली टीम अंतिम चार में प्रवेश करेगी.

भारत और वेस्टइंडीज मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों की प्रतिक्रिया सामने आई है. क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि आज भारत शानदार प्रदर्शन करेगी और वेस्टइंडीज चारों खाने चित हो आएगी. बॉलिंग में जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर में हार्दिक पांड्या और बैटिंग में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे.

पूरी टीम आज वेस्टइंडीज के खिलाफ आक्रामक

भोलू पांडेय ने बताया कि पूरी भारतीय टीम वेस्टइंडीज को फ्लॉप करती हुई दिखाई देगी. कोई एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि पूरी टीम आज वेस्टइंडीज के खिलाफ आक्रामक नजर आएगी. पिछली मैच में भले ही हार मिली हो, लेकिन इस मैच में जरूर जीत मिलेगी. हम लोगों को उम्मीद है कि भारत सेमीफाइनल में जाएगा. सेमीफाइनल जीतकर भारत फाइनल भी खेलेगा.

अमन कुमार ने बताया कि ऑलराउंडर शिवम दुबे बैटिंग में अच्छा फिनिश करेंगे, जिसकी बदौलत टीम को जीत मिलेगी. भारतीय टीम के बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर उम्मीद है. भारतीय टीम न सिर्फ जीत दर्ज करेगी, बल्कि फाइनल में भी जीत दर्ज करके ट्रॉफी अपने नाम करेगी.

भारतीय टीम पिछली कमियों को करेगी दूर

राहुल राज ने बताया की हार्दिक पांड्या आज हार्ड फिनिश करते हुए दिखाई देंगे. गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा. पिछली बार जो कमी रह गई थी, उम्मीद है कि भारतीय टीम उन कमियों को दूर करके आज मैदान पर उतरेगी और जीत दर्ज करेगी. निखिल गोंड ने बताया कि गेंदबाजी यूनिट में जसप्रीत बुमराह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी से वेस्टइंडीज की टीम जीत से दूर हो जाएगी.

अंकित मौर्य ने बताया कि अभिषेक शर्मा और ईशान किशन आज भारत को तेज शुरूआत देंगे, जिसकी बदौलत भारतीय टीम एक अच्छा स्कोर खड़ा करेगी. भारत की जीत लगभग तय ही है. अरुण ने बताया कि टीम में संतुलन है. पिछली हार से सबक मिला है, ऐसे में इस बार जीत जरूर मिलेगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link