इंदौर में आज ‘साड़ी वॉकथॉन’: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान; नेहरू स्टेडियम से निकलेगी महिलाओं की स्वच्छता वॉक – Indore News

इंदौर में आज ‘साड़ी वॉकथॉन’:  सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान; नेहरू स्टेडियम से निकलेगी महिलाओं की स्वच्छता वॉक – Indore News




देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में स्वच्छता के नवाचारों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतः बंद करने के उद्देश्य से जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विश्व महिला दिवस के अवसर पर 1 मार्च (रविवार) सुबह 7 बजे नेहरू स्टेडियम से डेली कॉलेज होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम परिसर तक “साड़ी वॉकथॉन” आयोजित की जाएगी। यह आयोजन इंदौर नगर निगम और द वर्ल्ड फिटनेस के संयुक्त तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम में मेयर पुष्यमित्र भार्गव और स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल की उपस्थिति रहेगी। आयोजन में शहर की बड़ी संख्या में महिलाएं साड़ी पहनकर भाग लेंगी। “साड़ी वाकेथान” का उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को त्यागने और कपड़े के थैलों और पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने का संदेश दिया जाएगा। स्वच्छता की पहचान बनाए रखने की अपील मेयर ने नागरिकों से अपील की है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और शहर की स्वच्छता की पहचान को बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं, उन्हें कायम रखने के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। नगर निगम का मानना है कि जन-सहभागिता और जागरूकता के माध्यम से ही इंदौर स्वच्छता में अपनी अग्रणी पहचान को और मजबूत बना सकेगा।



Source link