Last Updated:
11 Indian players bowled in 2002 Antigua Test: क्रिकेट इतिहास में एक ऐसा अनोखा टेस्ट मैच खेला गया था, जब एक टीम ने गेंदबाजी में अपने सभी खिलाड़ियों को आजमा लिया. ये घटना भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए एंटीगुआ टेस्ट मैच में हुआ था. साल 2002 में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सभी 11 खिलाड़ियों से बॉलिंग कराई थी.
भारतीय क्रिकेट टीम
नई दिल्ली: मॉर्डन क्रिकेट में अक्सर देखा जाता है कि टीमें मैदान पर अलग-अलग तरह के प्रयोग करती है. बैटिंग हो या बॉलिंग, हर टीम की ये कोशिश होती है कि वह सबसे बेस्ट कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरे अपने विरोधी को मात दें. ऐसा हर फॉर्मेट में देखने को मिलता है, लेकिन 24 साल पहले भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक ऐसा मैच खेला गया था, जिसमें बैटिंग और बॉलिंग का एक अनोखा ही संगम देखने को मिला था.
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2002 में खेले गए एंटीगुआ टेस्ट में एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 11 खिलाड़ियों से गेंदबाजी कराई थी. क्रिकेट इतिहास में ऐसा शायद पहली बार हुआ था जब कोई टीम विकेटकीपर समेत सभी खिलाड़ियों से गेंदबाजी कराई हो. हैरानी की बात ये है कि इस मैच में टीम इंडिया के लिए अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, आशीष नेहरा और जहीर खान जैसे स्पेशलिस्ट गेंदबाज भी खेल रहे थे, लेकिन इसके बाद भी नॉन बॉलिंग प्लेयर ने टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी की थी.
टीम इंडिया क्यों 11 खिलाड़ियों से कराई थी बॉलिंग
ऐसे में फैंस के मन एक सवाल जरूर होगा कि आखिरी ऐसी क्या जरूरत पड़ी थी कि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की थी. क्या स्पेशलिस्ट गेंदबाज को विकेट नहीं मिल रहे थे. दरअसल भारतीय टीम के कप्तान सौरव गांगुली ने ऐसा इसलिए किया था कि क्योंकि मैच का कोई नतीजा नहीं आने वाला था. मैच ड्रॉ की स्थिति में थी. ऐसे में कप्तान ने अपने हर खिलाड़ियों से गेंदबाजी करा ली.
भारत-वेस्टइंडीज के इस मैच में क्या हुआ था?
वहीं भारत-वेस्टइंडीज के बीच इस मुकाबले की बात करें तो यह ड्रॉ रहा था. मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 519 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित किया था. भारत की तरफ से अजय रात्रा ने 115 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा वीवीएस लक्ष्मण ने 130 रनों का योगदान दिया था. वहीं टॉप ऑर्डर में राहुल द्रविड़ ने 91 और वसीम जाफर ने 86 रन बनाए थे.
भारतीय टीम के इस स्कोर के जवाब में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी भी कमाल की रही थी. वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी को 9 विकेट पर 629 रन बनाकर घोषित किया था. दोनों ने एक-एक पारी में ही पांच लगा दिए, जिसके कारण मैच ड्रॉ हो गया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें