खरगोन के गुजारी में गायत्री सत्संग महोत्सव शुरू: शोभायात्रा में महिलाओं ने कलश, पुरुषों ने ग्रंथ शिरोधार्य किए; 800 लोग शामिल हुए – Khargone News

खरगोन के गुजारी में गायत्री सत्संग महोत्सव शुरू:  शोभायात्रा में महिलाओं ने कलश, पुरुषों ने ग्रंथ शिरोधार्य किए; 800 लोग शामिल हुए – Khargone News




खरगोन के गुजारी में तीन दिवसीय गायत्री सत्संग महोत्सव रविवार को शुरू हुआ। अखिल विश्व गायत्री परिवार चेतना केंद्र ओझरा की टोली ने सुबह 9:30 बजे शोभायात्रा निकाली। इसमें 350 से अधिक महिलाएं पीले वस्त्रों में शामिल हुईं, जबकि 50 से अधिक जोड़ों ने बालिकाओं के पीछे श्रीमद् भागवत गीता और श्रीरामचरित मानस ग्रंथों को शिरोधार्य किया। गायत्री परिवार की रंजना पटेल और प्रमिला पटेल की टोली ने गायत्री माता के भजन-कीर्तन किए। शोभायात्रा में क्षेत्र के 500 से अधिक श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए यज्ञस्थल पहुंचे। गायत्री परिजन कमल पटेल, हरिराम पटेल, मिश्रीलाल यादव, गोपीचंद पटेल और सुनील पटेल ने युवाओं के साथ ‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’ और ‘हम सुधरेंगे युग सुधरेगा’ के नारों से जनजागरण किया। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सकारात्मक सोच से युग परिवर्तन संभव
दोपहर 12:30 बजे शोभायात्रा का समापन गायत्री माता की सामूहिक आरती के साथ हुआ। महिला मंडल की सोना कुशवाह ने महोत्सव का उद्देश्य बताते हुए कहा कि समापन पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। व्यासपीठ से संगीतमय सत्संग का आयोजन हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि दिनेश पटेल ने ‘मानव जीवन की गरिमा’ विषय पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि परिवारों में संस्कारों का बीजारोपण आवश्यक है और सकारात्मक सोच से युग परिवर्तन संभव है। इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला संयोजक जोगीलाल मुजाल्दे, महिला मंडल प्रतिनिधि माधुरी मुकाती और बलिराम पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Source link