ग्वालियर बाजार में होली की रौनक: युवाओं को स्मोक शॉट, बच्चों को इलेक्ट्रिक पिचकारी खूब पसंद आ रही – Gwalior News

ग्वालियर बाजार में होली की रौनक:  युवाओं को स्मोक शॉट, बच्चों को इलेक्ट्रिक पिचकारी खूब पसंद आ रही – Gwalior News




ग्वालियर में होली के त्योहार को लेकर बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। बाजारों में हर्बल रंग, अबीर-गुलाल और नई-नई डिजाइन की पिचकारियों की लंबी रेंज उपलब्ध है। ग्राहक परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंच रहे हैं और दुकानों पर अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानदार विकास गुप्ता ने बताया कि इस बार बाजार में कई नए और आकर्षक आइटम आए हैं। ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और नए कलेक्शन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। स्मोक शॉट और इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण दुकानदार विवेक के अनुसार इस बार स्मोक शॉट खास आकर्षण का केंद्र है, जिसमें रंग आसमान में फैलते हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक शॉट गन भी बाजार में आई है, जो पानी में डालने पर खुद रंगीन पानी भर लेती है। हनुमान जी की गदा, परशुराम का फरसा और भगवान राम के धनुष-बाण की डिजाइन वाली पिचकारियां भी बाजार में उपलब्ध हैं, जिन्हें बच्चे और युवा पसंद कर रहे हैं। रंग-बिरंगी ड्रेस की भी बढ़ी मांग होली को लेकर बाजार में सफेद शर्ट, कुर्ती और कुर्ता-पायजामा की मांग बढ़ गई है। जयपुरी जूती, पगड़ी और ब्लैक गॉगल भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। खासतौर पर बच्चे रंग-बिरंगे कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। शहर में होंगे सामूहिक होली कार्यक्रम शहर की कई कॉलोनियों और सोसायटियों में होली के दिन सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोग निर्धारित समय में डीजे पर होली खेलेंगे और पारंपरिक पकवानों का आनंद लेंगे। कलेक्टर रुचिका चौहान ने होली के अवसर पर 4 मार्च को जिले में शासकीय अवकाश घोषित किया है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, जबकि 5 मार्च से कार्यालय पुनः खुलेंगे।



Source link