Last Updated:
India Vs Westindies के बीच मुकाबला इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि दोनों टीमों का वर्ल्डकप में अब तक का सफर तकरीबन एक जैसा ही रहा है. इसके अलावा अभिषेक शर्मा फॉर्म में आ चुके हैं. हालांकि वेस्टइंडीज के पास भी तगड़े हिटर हैं.
भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला फाइनल से कम नहीं है.
भारत और वेस्टइंडीज आज टी-20 वर्ल्डकप का वर्चुअल ‘फाइनल’ खेलने जा रहे हैं. ये टूर्नामेंट का पहला ऐसा मुकाबला है, जिसमें करो या मरो से फैसला होगा. नॉकआउट से पहले इस तरह के मुकाबले ने भारतीय प्रशंसकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं तो वेस्टइंडीज का हौसला भी कम नहीं है. कोलकाता की पिच बैटिंग के लिए अच्छी मानी जाती है, ऐसे में ये तय है कि मुकाबला हाईस्कोरिंग होने वाला है. भारत के पास वर्ल्डक्लास बल्लेबाजों की लंबी फेहरिस्त है तो वेटइंडीज के पास भी धाकड़ हिटर हैं. मैच से पहले भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएस्केट और वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने जो कहा है उसने काफी हद तक इसका संकेत भी दिया है
भारतीय सहायक कोच रयान टेन ने कहा है कि टी-20 में बचाव का तरीका अब पुराना हो गया है, इसीलिए वेस्टइंडीज जोखिम और फायदे का खेल खेलती हैं. हम इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं. वहीं डैरेन सैमी ने कहा है कि मैं प्लेइंग इलेवन तो नहीं बता सकता, लेकिन इतना कह सकता हूं कि मेरे खिलाड़ी कल जीतने के लिए तैयार हैं.
मुकाबला इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि दोनों टीमों का वर्ल्डकप में अब तक का सफर तकरीबन एक जैसा ही रहा है. इसके अलावा अभिषेक शर्मा फॉर्म में आ चुके हैं. ईशान किशन, सूर्य कुमार यादव और तिलक वर्मा भी लगातार बढ़िया बैटिंग कर रहे हैं. वहीं वेस्टइंडीज के रदरफर्ड, शेफर्ड, होल्डर जैसे खिलाड़ी फॉर्म में हैं. हालांकि वेस्ट इंडीज एक ऐसी टीम है जिसका सामना भारत ने 2024 टी20 विश्व कप से शुरू हुए अपने दबदबे वाले दौर में अभी तक नहीं किया है. इस दबदबे से पहले वेस्टइंडीज ने ही अगस्त 2023 में भारत को हराया था.
यह टक्कर सिर्फ सेमीफाइनल की नहीं, बल्कि 10 साल पुराने घाव का हिसाब बराबर करने की भी है. दोनों टीमें आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप में 2016 के सेमीफाइनल में भिड़ी थीं, जहां वेस्टइंडीज ने भारत को हराकर फाइनल का रास्ता साफ किया था और फिर खिताब भी जीता था.
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की बात करें तो आंकड़े भारत के पक्ष में नहीं हैं. दोनों के बीच अब तक 4 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने सिर्फ 1 जीता है, जबकि वेस्टइंडीज 3 बार बाजी मार चुका है (2009, 2010, 2016). भारत को एकमात्र जीत 2014 में मिली थी. हालांकि ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी है. दोनों के बीच खेले गए 30 मैचों में भारत ने 19 जीते हैं, जबकि 10 में वेस्टइंडीज को सफलता मिली. एक मुकाबला बेनतीजा रहा.
भारतीय क्रिकेट टीम.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
