त्योहार पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर: ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से रखेंगे, संसाधनों से लैस होगा पुलिस बल – Indore News

त्योहार पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर:  ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से रखेंगे, संसाधनों से लैस होगा पुलिस बल – Indore News




होली के त्योहार को लेकर शहर में शांति व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण रहे इसके मद्देनजर रविवार को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की। आगामी त्यौहारों होली, धुलेंडी एवं रंगपंचमी तथा रमजान माह आदि त्योहारों के दौरान इंदौर में पुलिस व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल पूरे शहर में तैनात किया जाएगा, जो पूरे संसाधनों से लैस होकर पूरी संवेदनशीलता व सतर्कता के साथ ड्यूटी कर, हर गतिविधि पर निगरानी रखेगा। इस दौरान पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन आदि का जाल भी शहर में बिछाया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश



Source link