प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 1 मार्च 2026, रविवार को उज्जैन स्थित भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए। मंदिर प्रबंधन समिति ने दोनों मंत्रियों का स्वागत किया। दोपहर बाद ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। दर्शन के बाद वे नंदी के कान में अपनी मनोकामना मांगते नजर आए। वही स्वागत सत्कार के बाद उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। इसी क्रम में शाम को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी सपरिवार महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और मंदिर में बैठकर भगवान का ध्यान किया। जाते समय वे अपनी पत्नी के साथ नंदी के कानों में मनोकामना कहते हुए देखे गए।
Source link