पंजाब का इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी फूट-फूट कर रोया: कहा- जान से मारने की धमकियां मिल रहीं; पंचायत मेरा घर गिराना चाहती है – Mansa News

पंजाब का इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी फूट-फूट कर रोया:  कहा- जान से मारने की धमकियां मिल रहीं; पंचायत मेरा घर गिराना चाहती है – Mansa News




पंजाब के इंटरनेशनल सर्कल कबड्डी खिलाड़ी जग्गू मानसा का फूट-फूट कर रोते हुए का वीडियो सामने आया है। 9 मिनट के वीडियो में खिलाड़ी ने गांव की पंचायत पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। खिलाड़ी ने कहा कि सभी उसका घर गिराने की कोशिश में हैं। मैं घर चिट्टा बेचकर नहीं, मेहनत से बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करने वालों को कल सुबह 10 से शाम 5 बजे बोहा दाना मंडी में आमने-सामने होने की चुनौती भी दे डाली। जग्गू मानसा जिला के हाकम वाला गांव के रहने वाले हैं। जग्गू पंजाब में सर्कल कबड्‌डी के बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं। पिछले महीने वह कनाडा में टूर्नामेंट खेल के आए हैं। जग्गू का एक 7 साल का बेटा है। परिवार में पत्नी के अलावा माता-पिता हैं। वीडियो में जग्गू की 4 अहम बातें… सरपंच ने कहा- मामला व्यक्तिगत रंजिश का नहीं
वहीं गांव के सरपंच सुखविंदर ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। सरपंच ने कहा कि मामला व्यक्तिगत रंजिश का नहीं बल्कि सरकारी नियमों का है। सरकार की योजना के तहत पंचायती जमीन से अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं। जग्गू का घर जिस जमीन पर है वह सरकारी रिकॉर्ड में बचत की जमीन है। सरपंच बोले- सरकार से बात करेंगे
उन्होंने कहा कि गांव में सिर्फ जग्गू ही नहीं बल्कि उन सभी लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं जिनके घर सरकारी जमीन पर बने हैं। हम जग्गू के खिलाफ नहीं हैं। वह हमारे गांव का मान है। हम कोशिश करेंगे कि सरकार से बात कर इस मसले का कोई बीच का रास्ता निकाला जा सके।



Source link