पाकिस्तान से मिली हार से टूटे जयसूर्या, श्रीलंका के कोच के पद से दिया इस्तीफा

पाकिस्तान से मिली हार से टूटे जयसूर्या, श्रीलंका के कोच के पद से दिया इस्तीफा


होमक्रिकेट

पाकिस्तान से मिली हार से टूटे जयसूर्या, श्रीलंका के कोच के पद से दिया इस्तीफा

Last Updated:

Sanath Jayasuriya to resign as Sri Lanka head coach: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर और मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. टीम को टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 से बाहर होने के बाद उन्होंने ये फैसला लिया. आखिरी सुपर 8 मैच में पाकिस्तान से टीम को करीबी हार मिली.

Zoom

सनथ जयसूर्या ने श्रीलंका के कोच का पद छोड़ा

नई दिल्ली. श्रीलंका क्रिकेट के पूर्व विस्फोटक ओपनर सनथ जयसूर्या ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में श्रीलंका के बाहर होने के बाद बड़ा फैसला लिया. लगातार तीन हार के बाद टीम के मुख्य कोच पद से उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया है. यह फैसला 2014 के चैंपियन श्रीलंका के एक और निराशाजनक आईसीसी अभियान के बाद आया है. श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) अब उनके उत्तराधिकारी की तलाश शुरू करते हुए कई विदेशी उम्मीदवारों से बातचीत कर रहा है.

जयसूर्या जुलाई 2024 में अंतरिम मुख्य कोच के रूप में टीम से जुड़े थे और अक्टूबर में उन्हें फुल-टाइम कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. उनका अनुबंध जून 2026 तक था, लेकिन टीम के ताजा वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद पूर्व कप्तान ने समय से पहले पद छोड़ने का फैसला किया है. हालांकि ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में जिम्बाब्वे से चौंकाने वाली हार मिली थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत के चलते टीम सुपर 8 में पहुंच गई थी. लेकिन दूसरा राउंड टीम के लिए बेहद खराब रहा. इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान से लगातार हार के बाद श्रीलंका का सफर खत्म हो गया और 2014 के बाद से टीम लगातार पांचवें टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई है.

हार के बाद भी श्रीलंका ने जीता दिल

को-होस्ट टीम अपने अभियान का अंत शानदार अंदाज में करने के बेहद करीब थी, जब दासुन शनाका ने पाकिस्तान के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सिर्फ 31 गेंदों में नाबाद 76 रन की तूफानी पारी खेली. 213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका रोमांचक मुकाबले में सिर्फ पांच रन से हार गया, जो टूर्नामेंट में चूके हुए मौकों की कहानी बयां करता है.

जयसूर्या के कार्यकाल में श्रीलंका ने सभी फॉर्मेट में कुल 76 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें 34 जीत दर्ज की गई और कुल जीत प्रतिशत करीब 45 रहा. एसएलसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एश्ले डी सिल्वा ने संडे टाइम्स से बातचीत में पुष्टि की कि बोर्ड ने विदेशी कोचिंग उम्मीदवारों से औपचारिक बातचीत शुरू कर दी है.
“हम कुछ विदेशी कोचों से बातचीत कर रहे हैं,” डी सिल्वा ने कहा. “इस समय हम उनके नाम उजागर नहीं कर सकते, लेकिन जैसे ही बातचीत पूरी होगी, हम सार्वजनिक घोषणा करेंगे.”

श्रीलंका का अगला मुकाबला मार्च के मध्य में यूएई में अफगानिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज है.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link