Last Updated:
India have dropped 13 catches: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया की फील्डिंग बहुत ही खराब रही है. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा से दो कैच छूटे. इसके साथ ही टीम इंडिया के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. इस विश्व कप में टीम इंडिया ने अब तक 13 कैच छोड़े हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की फील्डिंग बहुत ही खराब रही. मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने दो कैच छोड़े. इसके साथ ही टीम इंडिया के नाम इस टी20 विश्व कप में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. दरअसल, इस टी20 विश्व कप में टीम इंडिया सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली टीम बन गई है. टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अब तक कुल 13 कैच छोड़ दिए हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, सुपर- में टीम इंडिया की कैचिंग एफीसियेंसी 71.7 प्रतिशत है, जो सुपर 8 टीमों में सबसे खराब है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें