बड़वानी जिले को नया पुलिस अधीक्षक (SP) मिल गया है। 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी पद्मविलोचन शुक्ला ने यह जिम्मेदारी संभाल ली है। जिले में काफी समय से एसपी का पद खाली था। पूर्व एसपी जगदीश डावर के रिटायर होने के बाद से धीरज बब्बर प्रभारी के रूप में काम देख रहे थे। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने 1 मार्च को आदेश जारी कर पद्मविलोचन शुक्ला को बड़वानी का एसपी बनाया है। इससे पहले वे इंदौर में रेल एसपी के पद पर तैनात थे। भोपाल के वल्लभ भवन से जारी इस आदेश पर सचिव अभिषेक सिंह के साइन हैं। बड़े आयोजन से ठीक पहले नियुक्ति यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब 2 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में नागलवाड़ी में ‘कृषि कैबिनेट’ की बड़ी बैठक होनी है। इस बड़े कार्यक्रम से ठीक पहले जिले को स्थायी एसपी मिलना सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
Source link