बड़वानी में कृषि कैबिनेट से पहले एसपी की पोस्टिंग: एक महीने से रिक्त था पद; IPS पदम विलोचन शुक्ला को मिली जिम्मेदारी – Bhopal News

बड़वानी में कृषि कैबिनेट से पहले एसपी की पोस्टिंग:  एक महीने से रिक्त था पद; IPS पदम विलोचन शुक्ला को मिली जिम्मेदारी – Bhopal News




बड़वानी में सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक के पहले राज्य शासन ने यहां एक महीने से रिक्त एसपी के पद पर पदम विलोचन शुक्ला की पदस्थापना की है। यहां पदस्थ पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर 31 जनवरी को रिटायर हो गए थे। इसके बाद से यह पद रिक्त था और प्रभार के सहारे व्यवस्था चल रही थी। गृह विभाग से जारी आदेश में रविवार से 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी पद्म विलोचन शुक्ला को पुलिस अधीक्षक बड़वानी पदस्थ किया है। शुक्ला अभी पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर के पद पर पदस्थ हैं। जगदीश डाबर की विदाई के दौरान निकला था जुलूस बड़वानी एसपी के रूप में पदस्थ जगदीश डाबर 31 जनवरी को रिटायर हुए हैं। डाबर के रिटायरमेंट के बाद बड़वानी शहर में बाद जुलूस निकाला गया था और इसे डाबर के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा था। इसके बाद से अब तक यहां किसी अधिकारी की पदस्थापना नहीं की गई थी। यह अभी कहा जा रहा था कि डाबर ने शक्ति प्रदर्शन करके राजनीतिक जगत में प्रवेश के संकेत दिए हैं।



Source link