बालाघाट में बस संचालकों ने 2 मार्च से प्रस्तावित अपनी हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है। बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने नई परिवहन नीति के विरोध में हड़ताल की घोषणा की थी, लेकिन सरकार के आश्वासन के बाद अब यह फैसला टाल दिया गया है। मुख्यमंत्री से हुई बैठक के बाद लिया फैसला बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि प्रदेश संगठन की मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने विवादित राजपत्र को फिलहाल होल्ड करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद प्रदेश संगठन के निर्देश पर 2 मार्च से शुरू होने वाली हड़ताल समाप्त कर दी गई। ‘सुगम परिवहन नीति’ का था विरोध बस संचालक सरकार की ‘सुगम परिवहन नीति’ का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि यह नीति निजी बस ऑपरेटरों के हित में नहीं है। संचालकों ने इसे दमनकारी बताते हुए चेतावनी दी थी कि यदि नीति वापस नहीं ली गई तो 2 मार्च की सुबह से अनिश्चितकाल के लिए बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। यात्रियों को मिली राहत होली के त्योहार से ठीक पहले हड़ताल की घोषणा से यात्रियों में चिंता बढ़ गई थी। बड़ी संख्या में लोगों की यात्रा प्रभावित होने की आशंका थी। हालांकि अब हड़ताल वापस होने से जिले में बसों का संचालन पहले की तरह जारी रहेगा। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे बिना रुकावट अपनी यात्रा कर सकेंगे।
Source link