मृत महिला को इंजेक्शन लगाकर रेफर करने पर किया हंगामा – Vidisha News

मृत महिला को इंजेक्शन लगाकर रेफर करने पर किया हंगामा – Vidisha News



भास्कर संवाददाता| विदिशा गुलाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ पर आरोप लगा है कि मृत मरीज को डॉक्टर ऑन लीव लिखकर, बिना डॉक्टर की मौजूदगी के डेड बॉडी को इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद जिला चिकित्सालय विदिशा रेफर कर दिया गया। यह आरोप शिकायत में लगाया गया है। जिला अस्पताल की आपातकालीन सेवा में तैनात डॉक्टरों की टीम ने कलेक्टर के नाम सिविल सर्जन को शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया है कि 27 फरवरी को माला गांव की रहने वाली सिमरन अहिरवार 25 पत्नी बलदेव अहिरवार ने घर में फांसी लगा ली थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। आधे घंटे बाद उसे गुलाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डॉक्टर ऑन लीव कर स्टाफ नर्स ने जिला चिकित्सालय विदिशा रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने हंगामा किया।



Source link