Last Updated:
Public Opinion India vs West Indies Today T20 Match: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच टी20 का महामुकाबला शुरू हो चुका है. जो जीता, वही सेमीफाइनल का टिकट पाएगा. आइए जानते हैं कि इस मैच को लेकर बलिया के क्रिकेट प्रेमियों ने क्या कुछ कहा है.
बलिया: क्रिकेट का रोमांच आसमान छू रहा है. आज टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का आखिरी और सबसे धमाकेदार मुकाबला भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट टीम के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा. जो जीता, वही सेमीफाइनल का टिकट पाएगा. पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मुकाबले को 50-50 का बताया है, लेकिन टीम इंडिया को ज्यादा घातक माना है.
वेस्ट इंडीज़ की ताबड़तोड़ बैटिंग के सामने भारत की मजबूत बल्लेबाजी भी कमर कस तैयार है. माहौल हाई-स्कोरिंग मैच का है और फैंस को छक्कों-चौकों की बरसात की उम्मीद है. जीतने वाली टीम का अगला सामना इंग्लैंड क्रिकेट टीम से हो सकता है. आइए जानते हैं कि इस मैच को लेकर बलिया के क्रिकेट प्रेमियों ने क्या कुछ कहा है.
जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को खेलना आसान नहीं
क्रिकेट प्रेमी समर ने बताया कि वह बलिया के ग्राउंड में रेगुलर क्रिकेट खेलते हैं. इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच जो महामुकाबला होने जा रहा है, इसमें पूरा भरोसा है कि इंडिया जीतेगी. जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती जैसे प्रमुख इंडिया के बॉलर को खेलना इतना आसान नहीं है. यह सही है कि वेस्टइंडीज के पास बैट्समैन हैं, लेकिन हमारे पास भी छोटे-मोटे खिलाड़ी नहीं हैं.
रविंद्र उपाध्याय ने कहा कि जसप्रीत बुमराह बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं, उनको आशा है कि इंडिया जीतेगी और इस वर्ल्ड कप के सहारे होली भी मनाई जाएगी. उत्कर्ष ने बताया कि यह मैच हाई स्कोरिंग होने वाला है और काफी क्लोज मैच होगा. हालांकि, यह हकीकत में महा मुकाबला है. इसलिए की कोई टीम कमजोर नहीं है.
इस मुकाबले में भारत का पलरा भारी
आकाश सिंह ने बताया कि अभिषेक शर्मा इस मैच में अपना दबदबा दिखाएंगे, ऐसा बलिया के क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीद है. अक्षत ने कहा कि इस मुकाबले में भारत का पलरा भारी पड़ेगा, क्योंकि इसमें हर खिलाड़ी अपना रोल प्ले करना अच्छे से जानते हैं. वहीं रजनीश सिंह ने बताया कि इसमें सबसे बड़ा एक्स फैक्टर कप्तानी होगा. क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि बहुत सारे दर्शन होते हैं, इसलिए क्रिकेट खिलाड़ियों को अच्छे से खेलना चाहिए.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.