शिवम दुबे बाहर, कुलदीपअंदर? विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की ये है संभावित XI

शिवम दुबे बाहर, कुलदीपअंदर? विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की ये है संभावित XI


होमखेलक्रिकेट

शिवम दुबे बाहर, कुलदीपअंदर? विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की ये है संभावित XI

Last Updated:

India’s Probable XI vs West Indies: ईडन गार्डन्स की पिच पर रनों की बारिश तय है. वेस्टइंडीज की टीम भी जिम्बाब्वे के खिलाफ 250 से ज्यादा का स्कोर बना चुकी है. ऐसे में यह मुकाबला ‘बल्लेबाजी बनाम बल्लेबाजी’ का होने वाला है. जो भी टीम दबाव को बेहतर तरीके से झेलेगी, वही सेमीफाइनल का सफर तय करेगी.

Zoom

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम इन 11 खिलाड़ियों को मैदान पर उतार सकती है.

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच गया है. ग्रुप-1 के सुपर-8 चरण का अंतिम मुकाबला रविवार को ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जो किसी ‘वर्चुअल क्वार्टर फाइनल’ से कम नहीं है. भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने होंगी और दांव पर है सेमीफाइनल का आखिरी टिकट. दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड पहले ही अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं, अब नजरें इस बात पर हैं कि क्या सूर्य कुमार यादव की ‘यंग ब्रिगेड’ कैरेबियाई चुनौती को ध्वस्त कर पाएगी.

दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम की काफी आलोचना हुई थी. हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले मैच में टीम ने शानदार वापसी की. बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते हुए संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग पर भेजा गया और इशान किशन नंबर 3 पर आए. इस बदलाव ने काम किया. अभिषेक ने धैर्यपूर्ण अर्धशतक जड़ा, तो वहीं तिलक वर्मा ने नंबर 6 पर फिनिशर की भूमिका निभाते हुए महज 16 गेंदों में नाबाद 44 रनों की तूफानी पारी खेली. भारत ने 256/4 का विशाल स्कोर खड़ा कर अपनी बल्लेबाजी की ताकत का प्रदर्शन किया.

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम इन 11 खिलाड़ियों को मैदान पर उतार सकती है.

छठे गेंदबाज की कमजोरी चिंता का विषय
भले ही बल्लेबाजी पटरी पर लौट आई हो, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए गेंदबाजी अब भी सिरदर्द बनी हुई है. सबसे बड़ी चिंता शिवम दुबे की मध्यम गति की गेंदबाजी को लेकर है. पिछले तीन मैचों में विपक्षी बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों पर जमकर रन बटोरे हैं. कोलकाता की सपाट पिच और वेस्टइंडीज के पावर-हिटर्स को देखते हुए दुबे को गेंदबाजी मोर्चे पर लगाना जोखिम भरा साबित हो सकता है. इसके अलावा, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल भी अपनी लय के लिए संघर्ष करते दिखे हैं. ऐसे में पूरी जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह के कंधों पर आ जाती है. विरोधी टीमें बुमराह को संभलकर खेलने और अन्य गेंदबाजों को निशाना बनाने की रणनीति अपना रही हैं.

कुलदीप यादव की वापसी या विनिंग कॉम्बिनेशन?
ईडन गार्डन्स की पिच को देखते हुए टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल कुलदीप यादव को लेकर है. चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप ने इस टूर्नामेंट में अब तक केवल एक मैच (पाकिस्तान के खिलाफ) खेला है. क्या भारत अक्षर पटेल की जगह कुलदीप को लाएगा? या शिवम दुबे को बाहर बैठाकर गेंदबाजी मजबूत करेगा? हालांकि, कुलदीप को शामिल करने का मतलब होगा बल्लेबाजी की गहराई को कम करना. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी कोलैप्स को देखते हुए मैनेजमेंट शायद ही बल्लेबाजी के साथ समझौता करना चाहे. संभावना यही है कि भारत अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही मैदान पर उतरे.

रिंकू सिंह की उपलब्धता और समीकरण
पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद रिंकू सिंह शनिवार को टीम से जुड़ गए. हालांकि, उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल लग रहा है. रिंकू को शामिल करने के लिए अक्षर या दुबे में से किसी एक को बाहर करना होगा, जिससे भारत के पास गेंदबाजी का एक विकल्प कम हो जाएगा.

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग XI:
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link