सर्वाइकल कैंसर से निजात दिलाने एचपीवी टीकाकरण – Sagar News

सर्वाइकल कैंसर से निजात दिलाने एचपीवी टीकाकरण – Sagar News




भास्कर संवाददाता|सागर जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शनिवार से शुरूआत हो गई है। जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर आरती यादव ने दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान शिवाजी वार्ड की कल्पना यादव को जिले का पहला एचपीवी टीका लगाया गया। टीकाकरण के तुरंत बाद उन्हें यू-विन (U-Win) पोर्टल के माध्यम से डिजिटल प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोरी, सिविल सर्जन डॉ. आरएस जयंत, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आशीष जैन, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. विपिन खटीक, संभागीय प्रोजेक्ट ऑफिसर नीरज नागर सहित सभी डीएचओ, डीपीएम और टीकाकरण टीम उपस्थित रही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टीकाकरण की सफलता में मुख्य रूप से जमीनी स्तर के स्वास्थ्य कर्मियों का योगदान रहेगा। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एएनएम शबनम खान ने कुशलतापूर्वक टीकाकरण संपन्न किया। इस दौरान बबीता गौड व पूजा पटेल ने यू-विन पोर्टल पर तत्काल पंजीयन किया। दावा किया जा रहा है कि यह टीका महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर को जड़ से खत्म करने की क्षमता रखता है। शासन द्वारा यह टीका मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि बाजार में इसका मूल्य कम से कम 4000 रुपए है।



Source link