साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से धोया, सुपर-8 में लगाई जीत की हैट्रिक

साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से धोया, सुपर-8 में लगाई जीत की हैट्रिक


होमक्रिकेट

साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से धोया, सुपर-8 में लगाई जीत की हैट्रिक

Last Updated:

South Africa beat Zimbabwe by 5 wicket: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अपने आखिरी सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया. दोनों टीमें इस मैच के लिए दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम के मैदान पर उतरी थी. इस मैच के जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में जीत की हैट्रिक लगाकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान को सुरक्षित किया.

Zoom

साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अपने आखिरी सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम सुपर-8 के पहले ग्रुप में तीनों मैच जीतकर 6 अंकों के साथ टेबल टॉपर बनी है. दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 17.5 ओवर में 154 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया.

इस जीत के साथ सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की किस टीम से टक्कर होगी ये भी तय हो गया है. साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में ग्रुप-2 में दूसरे स्थान पर रहने वाली न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच में 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

जिम्बाब्वे ने साउथ अफ्रीका को दी मैच में कड़ी टक्कर

वहीं मुकाबले की बात करें तो 153 रनों का बचाव करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने साउथ अफ्रीका को कड़ी टक्कर दी. यही वजह है कि लक्ष्य तक पहुंचने के लिए साउथ अफ्रीका ने अपने पांच विकेट गंवा दिए. खास तौर से टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजी मैच में बेअसर रही. क्विंटन डिकॉक (0) और एडेन मार्करम (4) जिम्बाब्वे के खिलाफ सस्ते में आउट हो गए.

हालांकि, मिडिल ऑर्डर में डेवाल्ड ब्रेविस ने 18 गेंद में 42 रनों की पारी खेलकर बाजी को पलट दिया. अपनी इस पारी में ब्रेविस ने 4 छक्के और 2 चौके भी लगाए. इसके अलावा साउथ अफ्रीका के लिए रायन रिकेल्टन ने 31 और जॉर्ड लिंडे की नाबाद 30 रनों की पारी भी उपयोगी रही.  वहीं डेविड मिलर ने 22 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 रनों का योगदान दिया.

जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने किया कमाल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कमाल का प्रदर्शन किया. रजा ने सबसे पहले बल्लेबाजी में 43 गेंद में 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के भी लगाए. बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी उन्होंने टीम के लिए मोर्चा संभाला. सिकंदर रजा ने गेंदबाजी में जिम्बाब्वे के लिए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए. यही वजह है कि हारे मैच में भी सिकंदर रजा प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजे गए.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link