सीहोर में 17,391 मृदा नमूने संग्रहित: 12,916 की टेस्टिंग पूरी; किसानों को मिलेगी वैज्ञानिक सलाह – Sehore News

सीहोर में 17,391 मृदा नमूने संग्रहित:  12,916 की टेस्टिंग पूरी; किसानों को मिलेगी वैज्ञानिक सलाह – Sehore News



सीहोर जिले में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए मृदा परीक्षण (टेस्टिंग) अभियान चलाया जा रहा है। कृषि विभाग ने अब तक जिले से 17,391 मिट्टी के नमूने लिए हैं। इनमें से 12,916 नमूनों की जांच पूरी हो चुकी है।

.

अधिकारियों के मुताबिक, मृदा परीक्षण से यह पता चलता है कि खेत की मिट्टी में कौन-कौन से पोषक तत्व कितनी मात्रा में हैं।

इससे किसानों को समझ में आता है कि उनकी जमीन में किस तत्व की कमी या ज्यादा मात्रा है। इस जानकारी के आधार पर किसान संतुलित मात्रा में खाद का उपयोग कर बेहतर उत्पादन ले सकते हैं।

मिट्टी टेस्टिंग रिपोर्ट पहुंचेगी किसानों तक

जांच की रिपोर्ट किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के जरिए दी जा रही है। कलेक्टर बालागुरू के. ने बाकी नमूनों की जांच जल्द पूरी कर रिपोर्ट किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, ताकि अगली फसल में किसान सही सलाह के अनुसार खाद का इस्तेमाल कर सकें।

किसानों ने इस जांच को फायदेमंद बताया है। उनका कहना है कि इससे खेती की लागत घटती है और पैदावार बढ़ती है।

कृषि विभाग ने जिले के ज्यादा से ज्यादा किसानों से अपने खेत की मिट्टी की जांच कराने की अपील की है। इसका मकसद जिले में टिकाऊ और लाभकारी खेती को बढ़ावा देना है।



Source link