Last Updated:
shimron hetmyer sixes record t20 world cup: शिमरन हेटमायर ने भारत एक खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मैच में दो छक्के लगाए. इसके साथ ही हेटमायर एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान का रिकॉर्ड तोड़ा. फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में यह कीर्तिमान अपने नाम किया था.
हेटमायर ने रचा इतिहास
नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच में विस्फोटक बल्लेबाज शिमरन हेटमायर ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड नाम कर लिया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टॉस गंवाने के बाद वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग की. तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हेटमायर ने 12 गेंदों में 27 रन बनाए. उनकी इस पारी में दो छक्के शामिल रहे. हेटमायर भले ही बड़े रन नहीं बना पाए, लेकिन उन्होंने दो छक्के लगाकर इतिहास रच दिया. हेटमायर एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. हेटमायर ने पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ा.
हेटमायर ने जैसे ही अपना दूसरा छक्का लगाया, उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. हेटमायर के नाम इस वर्ल्ड कप में अब 19 छक्के दर्ज हो गए हैं. साहिबजादा फरहान ने 28 फरवरी को खेले गए मुकाबले में हेटमायर को पीछे छोड़ते हुए इस रिकॉर्ड पर कब्जा जमाया था, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही उनसे नंबर-1 का ताज हेटमायर ने छीन लिया. फरहान ने इस वर्ल्ड कप में 18 छक्के लगाए.
हेटमायर ने रचा इतिहास.
एक T20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के
19* शिमरन हेटमायर (2026)
18 साहिबजादा फरहान (2026)
17 निकोलस पूरन (2024)
16 क्रिस गेल (2012)
16 रहमानुल्लाह गुरबाज (2024)
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें