8 दिन में 1312 नो-पार्किंग गाड़ियों पर कार्रवाई: पेट्रोलिंग टीमों ने अनाउंसमेंट कर 10 से ज्यादा गाड़ियां हटवाईं, 4 जोनों में जारी है कार्रवाई – Indore News

8 दिन में 1312 नो-पार्किंग गाड़ियों पर कार्रवाई:  पेट्रोलिंग टीमों ने अनाउंसमेंट कर 10 से ज्यादा गाड़ियां हटवाईं, 4 जोनों में जारी है कार्रवाई – Indore News




इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था को ज्यादा सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक के चारों जोन के लिए विशेष पेट्रोलिंग टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही। इन टीमों का मुख्य उद्देश्य शहर के व्यस्ततम रास्तों, प्रमुख बाजार क्षेत्रों और ट्रैफिक दबाव वाली जगहों पर अव्यवस्थित एवं अवैध पार्किंग पर नियंत्रण कर ट्रैफिक को सुगम बनाना है। इसी क्रम में 21 फरवरी से 28 फरवरी तक ट्रैफिक की सभी पेट्रोलिंग टीमों ने अपने-अपने निर्धारित इलाकों में भ्रमण कर ट्रैफिक दबाव एवं अव्यवस्थित पार्किंग की स्थिति का निरीक्षण किया और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध व्हील लॉक लगाकर वैधानिक कार्रवाई की। पेट्रोलिंग टीम ने इन इलाकों में की कार्रवाई पेट्रोलिंग टीमों ने मुख्य रास्तों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार भ्रमण करते हुए पीए सिस्टम, बॉडी वॉर्न कैमरा, क्रेन/सपोर्ट वाहन, व्हील लॉक एवं पीओएस मशीन की मदद से अवैध पार्किंग कर यातायात बाधित करने वाले 1312 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की वहीं 10 हजार से ज्यादा गाड़ियों को एनाउंसमेंट कर हटाया गया। ट्रैफिक पुलिस पहले वाहन चालकों को समझाइश और चेतावनी दे रही है, इसके बाद नियमों का उल्लंघन जारी रहने पर व्हील लॉक एवं क्रेन के माध्यम से चालानी कार्रवाई कर रही है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यापारियों, रहवासियों के साथ लगातार बैठक की जा रही है। लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। ट्रैफिक पुलिस की ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Source link