इंदौर के सरकारी MYH से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो घटनाक्रम हैंl इसमें परिजन स्ट्रेचर पर मरीज को अस्पताल परिसर में ले जा रहे हैंl इसी में एक और मरीज के परिजन उसे व्हीलचेयर पर ले जा रहे हैंl खास बात यह है कि स्ट्रेचर और व्हीलचेयर दो
.
देखिए तस्वीरें…
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि परिजन व्हीलचेयर पर मरीज को ले जा रहे हैं।

इसी वीडियो के एक हिस्से में स्ट्रेचर पर मरीज को ले जा रहे हैं।

व्हीलचेयर पर मरीज को ले जाते परिजन।
एक वीडियो पहले भी आ चुका इससे पहले 13 दिन पहले ही एमवायएच में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दो महिलाएं एक मरीज को पहिए वाले स्ट्रेचर पर लेकर सड़क पार करती नजर आ रही थीं।
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा था कि दोनों महिलाएं, जो संभवतः मरीज की परिजन हैं, भरे ट्रैफिक के बीच शासकीय डेंटल कॉलेज के सामने से गुजरती हुई एमवाय अस्पताल की ओर बढ़ रहीं थीं। अस्पताल का मुख्य गेट बंद होने के कारण उन्हें मरीज को स्ट्रेचर पर ही धकेलते हुए अगले गेट तक जाना पड़ रहा था। यह पूरी घटना करीब 1 मिनट 21 सेकंड के वीडियो में कैद रही।
इस वीडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इंदौर निवासी संदीप मीणा द्वारा (इंदौर अपडेट) पेज पर अपलोड किया गया था।
ये खबर भी पढ़ें…
एमवाय अस्पताल के बाहर का वीडियो वायरल

देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहचान रखने वाले इंदौर की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी। यह वीडियो सरकारी अस्पताल एमवाय के बाहर का बताया जा रहा है, जिसमें दो महिलाएं एक मरीज को पहिए वाले स्ट्रेचर पर लेकर सड़क पार करती नजर आ रही हैं।पूरी खबर पढ़ें