दोपहिया वाहनों में बदमाशों ने लगाई थी आग: पुलिस ने निकाला बदमाश का जुलूस, कार फोड़ने वाला भी पकड़ाया – Indore News

दोपहिया वाहनों में बदमाशों ने लगाई थी आग:  पुलिस ने निकाला बदमाश का जुलूस, कार फोड़ने वाला भी पकड़ाया – Indore News




इंदौर के रावजी बाजार में पिछले दिनों तीन से ज्यादा दो पहिया वाहनों में आग लगाने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा। आरोपी का इलाके में जुलूस निकाला गया। पुलिस ने आगजनी को लेकर आरोपी पर कारवाई की थी। उसे पुलिस जिला कोर्ट में पेश करेगी।
एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि राजू वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को लखन उर्फ काला पुत्र शरद वर्मा पर आगजनी और अड़ीबाजी को लेकर एफआईआर की थी। लखन बुधवार को पहले राजू के पास आया ओर शराब पीने के लिए पए मांगे। जब राजू ने इंकार किया तो आरोपी रात में आया ओर दो बाइक सहित अन्य वाहनो में आग लगाते भाग गया। पुलिस ने राजू की शिकायत पर एफआईआर की इसके बाद रविवार रात लखन पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस की टीम उसके पीछे पड़ी। तो वह गिर गया। सोमवार को इलाके में आरोपी का जुलुस निकाला गया। पुलिस के सामने वह गिड़गिड़ाते नजर आया।
ट्रेवलर के कांच फोडने वाला पकड़ाया
चदंन नगर में भी शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात जितेन्द्र धारवा की ट्रेवलर कार के कांच बदमाश ने फोड़ दिए थे। पुलिस ने जितेन्द्र के रिश्तेदार कपिल की शिकायत पर नीरज पुत्र सुभाष प्रजाप्रत पर एफआईआर की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। शराब के लिए रुपए नहीं देने के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था।



Source link