नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में पुलिस आरक्षक पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का शहर में जुलूस निकाला, ताकि सरकारी कर्मचारियों पर हाथ उठाने वालों को कड़ा संदेश दिया जा सके। यह घटना रविवार की है, जब तेंदूखेड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग शराब के नशे में आपस में झगड़ा कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे आरक्षक अमन नामदेव ने जब उन्हें शांत कराने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हथियार बरामद पुलिस ने आरोपी राजेंद्र नौरिया (निवासी तेंदूखेड़ा) के पास से हमले में इस्तेमाल किया गया हथियार भी जब्त कर लिया गया है। थाना प्रभारी बीएल त्यागी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और शासकीय सेवक पर हमला करने की धाराओं (296, 332 और 221) के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
Source link