पड़ोसी पर लगाया पानी में जहर मिलाने का आरोप: पानी पीने के बाद बिगड़ी थी महिला की तबियत; परिवार एसपी ऑफिस पहुंचा – Guna News

पड़ोसी पर लगाया पानी में जहर मिलाने का आरोप:  पानी पीने के बाद बिगड़ी थी महिला की तबियत; परिवार एसपी ऑफिस पहुंचा – Guna News




गुना जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगर में एक महिला की पानी पीने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजन घबराकर महिला को शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया गया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। रात 1 बजे घर लौटे थे परिवार के सदस्य पीड़ित महिला ममता बाई के पति कैलाश धाकड़ ने बताया कि बुधवार को पूरा परिवार रूठियाई में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में गया था। रात करीब 1 बजे सभी लोग घर लौटे। परिवार के अन्य सदस्य सो गए, लेकिन प्यास लगने पर ममता बाई ने घर में रखा पानी पी लिया। पुरानी रंजिश के चलते जहर मिलाने का आरोप परिजनों का आरोप है कि पानी पीते ही ममता को तेज उल्टियां होने लगीं और उसकी तबीयत बिगड़ गई। कैलाश धाकड़ का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से उनका पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि उसी ने घर में रखे पानी, आटा, शक्कर और मवेशियों के पानी में भी कोई संदिग्ध जहरीला पदार्थ मिला दिया। एसपी ऑफिस पहुंचकर सौंपा आवेदन घटना के बाद पीड़ित परिवार सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचा और लिखित आवेदन सौंपकर मामले की जांच की मांग की। उनका कहना है कि गांव के ही एक युवक ने संदिग्ध पड़ोसी को उनके घर के आसपास घूमते हुए देखा था, जिसका वीडियो भी मौजूद है। परिवार ने जिला प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि खाद्य पदार्थों और पानी के नमूनों की जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link