भारत-वेस्टडींज के क्वार्टर फाइनल मैच के बीच फूलबाग, पड़ाव और सेवा नगर क्षेत्र के लोगों को देर शाम तक बिजली गुल रही। दरअसल बिजली कंपनी ने दोपहर 3.45 से शाम 6.45 बजे तक मेंटेनेंस के लिए 11 केवी के 8 फीडरों पर सप्लाई बंद रखा था। ये फीडर अमरकंटक, लोहामंडी, श्रुति एन्क्लेव, सेवा नगर, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, चमड़ा मिल, मोतीमहल और पड़ाव थे। इन सभी क्षेत्रों में 50 हजार से ज्यादा की आबादी इस कटौती से प्रभावित हुई। मेंटेनेंस शेड्यूल के अनुसार शाम 6.45 बजे सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकि ये सप्लाई रात 8 बजे के बाद बहाल हो सकी। इस बीच शाम 7 बजे से क्वार्टर फाइनल मैच शुरू हो चुका था और लोगों का सब्र भी टूट गया। क्षेत्रीय निवासी बिजली कंपनी के ग्रुप में लगातार मैसेज कर सप्लाई बहाल होने के लिए पूछते रहे। लेकिन बिजली कंपनी के अधिकारियों ने कोई रिस्पांस नहीं दिया। वहीं मैच के अलावा होली के त्योहार की तैयारियां और बच्चों के एग्जाम की तैयारियों पर भी असर पड़ा।
Source link