शाजापुर में सुंदरकांड पाठ के बाद होलिका दहन: नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा- रंगपंचमी तक पानी की दिक्कत नहीं, रोज सप्लाई होगी – shajapur (MP) News

शाजापुर में सुंदरकांड पाठ के बाद होलिका दहन:  नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा- रंगपंचमी तक पानी की दिक्कत नहीं, रोज सप्लाई होगी – shajapur (MP) News




शाजापुर में सोमवार शाम से होली के पर्व की शुरुआत हो गई। शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों ने विधि-विधान से होलिका पूजन किया। आजाद चौक में चंद्रशेखर आजाद होली उत्सव समिति ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया, जिसके बाद रात 10:30 बजे होलिका दहन किया गया। मंगलवार को धुलेंडी के साथ ही रंगों के त्योहार का आगाज हो गया है, जो 8 मार्च को रंगपंचमी तक चलेगा। इस दौरान हर रोज सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक सामूहिक होली और कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने बताया कि त्योहार को देखते हुए शहर में पानी की नियमित सप्लाई तय की गई है ताकि लोगों को परेशानी न हो। पुलिस की पैनी नजर और सख्त चेतावनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस अधिकारी यशपाल सिंह राजपूत के मुताबिक, पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई पुलिस ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, किसी को जबरदस्ती रंग लगाने, छेड़छाड़ करने या बिना परमिशन लाउडस्पीकर बजाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में लोगों से तुरंत डायल 112 पर सूचना देने की अपील की गई है।



Source link