ग्वालियर में किसान की हत्या करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार: 40 हजार रुपए के विवाद में गोली मारी थी, 5 आरोपी अब भी फरार – Gwalior News

ग्वालियर में किसान की हत्या करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार:  40 हजार रुपए के विवाद में गोली मारी थी, 5 आरोपी अब भी फरार – Gwalior News




ग्वालियर के महाराजपुरा के गिरगांव में खेत पर पानी दे रहे मूक-बधिर किसान की सिर में गोली मारकर हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के शहर में आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। चार दिन पहले भी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। मात्र 40 हजार रुपए के पुराने लेनदेन के विवाद में किसान की उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह खेत में पानी दे रहा था। इस मामले में अभी पांच आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि 17 फरवरी को गिरगांव इलाके में रामसिंह उर्फ डाल सिंह गुर्जर की खेत में पानी देते समय विवाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। किसान न बोल सकता था और न ही सुन सकता था। मृतक और आरोपियों लल्ला गुर्जर, सुमंत गुर्जर, सोनू गुर्जर, बब्बू गुर्जर, रामसेवक गुर्जर और दीपू गुर्जर के बीच 40 हजार रुपए का पुराना विवाद था। खेत की मेड़ को लेकर भी अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद में आरोपियों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और एसएसपी धर्मवीर सिंह ने आरोपियों पर दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया। शहर में आते ही पकड़ा हत्या का आरोपी रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बब्बू उर्फ नरेन्द्र सिंह गुर्जर भारत मार्केट में देखा गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी यशवंत गोयल, एसआई राजीव सोलंकी, आरक्षक रूस्तम सिंह और शिवराज सिंह की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस पहले ही एक अन्य आरोपी सोनू गुर्जर को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि बाकी आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।



Source link