टेंशन के बीच दुबई से नई डिमांड, हमें निकालें नहीं तो पैसे भिजवा दें, होटलों ने बढ़ा दिया किराया!
Iran-Israel War News: मध्य प्रदेश में जबलपुर के चार प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार इन दिनों दुबई में फंसे हैं. बताया जा रहा कि ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के चलते दुबई एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हैं. चारों परिवार घूमने के उद्देश्य से दुबई गए थे, लेकिन अचानक बिगड़े हालात के कारण वहीं रुकना पड़ा. व्यापारियों में से एक ने वीडियो जारी कर दुबई के मौजूदा हालात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में वे ठहरे हैं, वहां फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन लगातार बढ़ते खर्च से परेशानी बढ़ रही है. होटलों ने तीन गुना किराया बढ़ा दिया है. उनके पास नकदी भी कम होती जा रही है. व्यापारियों ने भारत सरकार से सुरक्षित वापसी के लिए जल्द मदद की अपील की है.