डिंडोरी में वेतन भुगतान को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन: पार्षद ने नियमित भुगतान की मांग की; CMO बोले- 6 मार्च तक मिलेगा – Dindori News

डिंडोरी में वेतन भुगतान को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन:  पार्षद ने नियमित भुगतान की मांग की; CMO बोले- 6 मार्च तक मिलेगा – Dindori News




डिंडौरी नगर के सफाईकर्मियों ने वेतन भुगतान में हो रही देरी को लेकर सोमवार को मोर्चा खोल दिया। लगभग 60 सफाईकर्मियों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस पार्षद ज्योतिरादित्य मरावी ने किया। मौके पर स्थिति को संभालने के लिए एसडीएम और मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) अमित तिवारी भी पहुँचे। परिवार चलाने में हो रही परेशानी पार्षद ज्योतिरादित्य मरावी ने सफाईकर्मियों का पक्ष रखते हुए बताया कि कर्मचारियों को तीन-तीन महीने तक वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे उनके सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। वेतन न मिलने से बच्चों की स्कूल फीस जमा करने, घर का राशन लाने और बैंकों का लोन चुकाने में भारी कठिनाई हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लगे इन कर्मचारियों को हर महीने एक निश्चित तारीख पर नियमित भुगतान मिलना सुनिश्चित किया जाए। सीएमओ बोले- छुट्टियों के कारण देरी, जल्द होगा भुगतान इस पूरे मामले में सफाई देते हुए सीएमओ अमित तिवारी ने बताया कि जनवरी महीने का वेतन प्रक्रिया में है और बजट जारी हो चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीच में आई सरकारी छुट्टियों के कारण बैंकिंग प्रक्रिया में थोड़ा समय लगा है, जिससे भुगतान में देरी हुई। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि 6 मार्च तक सभी सफाईकर्मियों के बैंक खातों में वेतन की राशि पहुंच जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद सफाईकर्मियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।



Source link