दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में चलती बस में एक महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने बस मालिक पर आरोप लगाया है, जो बस में कंडक्टर का काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है। घटना रविवार का है। हटा थाना क्षेत्र की महिला यात्री बस क्रमांक एमपी 14 पी ए 0517 में बांदकपुर से सवार होकर हटा की ओर आ रही थी। बस बनवार, बांदकपुर और बनगांव होते हुए हटा जा रही थी। महिला के शिकायत पर आरोपी बस से भागा रास्ते में बस का मालिक आशिक खान महिला की सीट पर आकर बैठ गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया और अपने जीजा को फोन किया। इसके बाद आरोपी आशिक खान बनगांव में बस से उतरकर भाग गया। महिला ने अपने परिचितों को भी फोन पर सूचना दी। परिचितों ने लुहारी में बस को घेर लिया और डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को हटा थाने ले जाकर खड़ा कर दिया। बस थाने में खड़ा कर, आरोपी पर केस दर्ज हटा थाने में महिला पुलिस विवेचक न होने के कारण पीड़िता को दमोह महिला थाना भेजा गया। वहां काफी देर इंतजार के बाद आरोपी बस मालिक आशिक खान (35) के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत शून्य पर मामला दर्ज किया गया। इसके बाद डायरी हटा थाने भेज दी गई। हटा थाना टीआई सुधीर बेगी ने बताया कि वारिस ट्रेवल्स की यात्री बस में महिला के साथ कंडक्टर आशिक खान ने छेड़छाड़ की थी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link