बैतूल जिले के मलकापुर रेलवे स्टेशन पर बीती रात एक अज्ञात युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब मदुरै–कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 01928) स्टेशन से गुजर रही थी। ट्रेन चालक के मुताबिक युवक अचानक पटरी पर आ गया, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास हुआ घटनाक्रम यह घटना प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 के पास किलोमीटर 858/3 से 858/1 के बीच हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। पहचान के लिए खास निशान मृतक ने काले रंग की हाफ शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी। उसके बाएं हाथ पर अंग्रेजी में “MS” अक्षर गुदा हुआ है। दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में पीले रंग की अंगूठी भी मिली है। इन निशानों के आधार पर पुलिस उसकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव जिला अस्पताल की मर्चरी में रखा गया है। आसपास के थानों से गुमशुदा युवकों की जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय पुलिस भी मृतक के परिजनों की तलाश में लगी हुई है।
Source link